Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बर्थडे स्पेशल: फिल्मी है शबाना आजमी की लव स्टोरी, मिल चुके हैं कई पुरस्कार

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में एक शिया परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।

  • By सोनाली झा
Updated On: Sep 18, 2024 | 07:00 AM

(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में एक शिया परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस के पिता कैफी आजमी एक भारतीय कवि और मां शौकत आजमी पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन की मंच एक्ट्रेस थी। एक्ट्रेस ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।

शबाना ने साल 1973 में पुणे में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग का कोर्स किया था। शबाना ने फिल्म ‘मासूम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में दी है। शबाना अपनी फिल्मों के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती थी। शबाना के 74वें जन्मदिन के मौके पर जानें एक्ट्रेस की लव स्टोरी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

शबाना आजमी की लव स्टोरी

जावेद अख्तर साल 1970 में शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी से लिखने की कला सीखते थे। उन्हें अपनी लिखी हुई कविताएं दिखाते थे और सलाह लिया करते थे। जब जावेद एक्ट्रेस के घर जाया करते थे जब दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। ऐसे में शबाना को लेकर जावेद और उनकी पत्नी हिना ईरानी के बीच दरार आना शुरू हो गया था। कुछ सालों बाद हिना खुद ही परेशान होकर जावेद को तलाक दे दिया। जावेद और हिना के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं।

शबाना आजमी और जावेद अख्तर की शादी

शबाना आजमी और जावेद के रिश्ते से एक्ट्रेस के पिता पिता कैफी आजमी खुश नहीं थे। उन्हें लगता था कि शबाना की वजह से जावेद और हनी के बीच दरार आई है। वह नहीं चाहते थे कि शबाना एक ऐसी व्यक्ति से शादी करे जो पहले से शादीशुदा है। लेकिन 1978 में पहली बीबी से तलाक के बाद कैफी आजमी बेटी की शादी के लिए तैयार हो गए। इस तरह छह साल के लंबे रिश्ते के बाद 1984 में मुस्लिम रीति-रिवाज से शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने शादी कर ली।

Shabana azmi birthday special love story is filmy has received many awards

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2024 | 07:00 AM

Topics:  

  • Javed Akhtar

सम्बंधित ख़बरें

1

क्या आप हिंदू महिला का घूंघट हटाएंगे? जावेद अख्तर ने नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर फिर साधा निशाना

2

‘तुम्हारे खुदा से बेहतर हमारे PM मोदी’ जावेद अख्तर का बयान वायरल, मुफ्ती से बहस में अल्लाह पर सवाल

3

हिजाब विवाद पर जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा, नीतीश कुमार से बिना शर्त माफी की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.