बॉलीवुड होली पार्टी (फोटो-सोशल मीडिया)
Holi Celebration 2026 Bollywood: होली 2026 का जश्न देशभर में धूमधाम से मनाया गया और बॉलीवुड सितारे भी रंगों के इस त्योहार में पूरी तरह डूबे नजर आए। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की रंग-बिरंगी तस्वीरें छाई रहीं, जिनमें परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ मस्ती करते हुए उनकी झलक देखने को मिली। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ होली मनाई। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह निक का कंधा पकड़े हंसती नजर आ रही हैं। दोनों रंगों में सराबोर दिखे और फैंस ने इस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाया।
फरहान अख्तर ने भी होली के मौके पर अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पूरी तरह रंगों में रंगे हुए दिखाई दिए। उनके चेहरे पर इतना रंग लगा था कि पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं, जिस पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आए। वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आज़मी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें जावेद अख्तर अपनी पत्नी को रंग लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों की यह सादगी भरी तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आई।
अनन्या पांडे ने परिवार और अपने पालतू कुत्ते के साथ होली सेलिब्रेट की। उनकी तस्वीरों में खुशियों और रंगों की झलक साफ दिखाई दी। वहीं उर्मिला मातोंडकर ने भी जावेद अख्तर और शबाना आजमी के साथ होली मनाते हुए तस्वीरें शेयर कीं। नई पीढ़ी की स्टार राशा थडानी ने रंग वाली पिचकारी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। एक अन्य फोटो में वह दोस्तों संग पोज देती नजर आईं।
मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर ने भी होली की तस्वीरें साझा कीं। दोनों ने सादगी से रंगों का त्योहार मनाया और फैंस को शुभकामनाएं दीं। कुल मिलाकर होली 2026 पर बॉलीवुड सितारों ने रंग, प्यार और एकता का संदेश दिया। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस अपने पसंदीदा सितारों को रंगों में सराबोर देख खुशी जता रहे हैं।