सिंगर शान ने 4 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था गाना, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को मध्य प्रदेश के खंडवा में एक बंगाली परिवार में हुआ था। शान का आज 52वां जन्मदिन है। शान का पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है। शान ने बॉलीवुड के लिए कई बेहतरीन गाने गए हैं।
- Written By: सोनाली झा
शान (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को मध्य प्रदेश के खंडवा में एक बंगाली परिवार में हुआ था। शान का आज 52वां जन्मदिन है। शान का पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है। शान ने बॉलीवुड के लिए कई बेहतरीन गाने गए हैं। शान सिंगर के अलावा प्लेबैक सिंगर, संगीतकार, अभिनेता और टेलीविजन प्रेजेंटर भी हैं। वो कई भाषाओं में फिल्मों और एल्बमों के लिए गाने रिकॉर्ड किए हैं, जिसमें हिंदी, बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगु और कन्नड़ भाषा शामिल है।
शान का करियर
शान ने 4 साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। शान के दादा जहर मुखर्जी एक फेमस गीतकार थे। वहीं सिंगर के पिता स्वर्गीय मानस मुखर्जी एक संगीत निर्देशक थे और उनकी बहन सागरिका भी एक गायिका हैं। शान ने अपने 17 साल की उम्र से ही बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने विज्ञापनों के लिए जिंगल गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी।
ये भी पढ़ें- विक्की कौशल संग लव स्टोरी पर शाहरुख खान से बोलीं कटरीना कैफ
सम्बंधित ख़बरें
Tehran Wedding: मुनीरिया चौक पर निकाह, युद्ध और तनाव के बीच तेहरान में प्रदर्शनकारी बने बाराती
नासिक में ACB का बड़ा प्रहार, जिला परिषद के 3 अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
महारानी का रास्ता रोका…पीठ पर हाथ रखा, Trump की ब्रिटेन की रानी के साथ किया ऐसा काम, मच गया बवाल- VIDEO
Dhurandhar 2 Collection: भूत बंगला से टक्कर के बावजूद नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें 41वें दिन की कमाई
शान ने बहन के साथ गए गाने
शान और उनकी बहन सागरिका ने मैग्नासाउंड रिकॉर्डिंग कंपनी के साथ साइन अप किया और कुछ हिट एल्बम रिकॉर्ड किए, जिनमें हिट एल्बम ‘नौजवान’ और ‘क्यू-फ़ंक’ शामिल हैं। उसके बाद उन्होंने बहन के साथ पॉप सीन किया। शान ‘सा रे गा मा पा’, ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’, ‘स्टार वॉयस ऑफ इंडिया’ और ‘स्टार वॉयस ऑफ इंडिया 2’ शो की मेजबानी कर चुके है।
इन सेलेब्स के साथ शान ने गाया गाना
शान ने आर.डी. बर्मन के गीत ‘रूप तेरा मस्ताना’ के रीमिक्स को गाया। जिससे वो सुर्खियों में आए। शान ने अपने सिंगिंग करियर में कई बड़े कलाकारों जैसे कि शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, सैफ अली खान, आमिर खान, शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर और आर माधवन सहित अन्य लोगों के लिए अपनी आवाज दी है। शान आज बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक हैं।
शान और राधिका की शादी
शान ने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका से शादी की है। आज इस कपल के दो बेटे हैं। उनके नाम सोहम और शुभ हैं। शान और राधिका की पहली मुलाकात जब हुई उस वक्त राधिका 17 साल की और शान 24 साल के थे। राधिका को प्रपोज करते ही शान उनके परिवार से मिलने पहुंचे। साल 2000 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कपल के दो बेटे सोहम और शुभ है। सोहम एक रैपर हैं और शुभ एक सिंगर हैं।
