सना खान को बिग बॉस से मिली थी पहचान, मौलवी से निकाह करने के लिए छोड़ दी बॉलीवुड
एक्ट्रेस सना खान 21 अगस्त को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। सना ने तमिल, मलयालम, तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, एक्ट्रेस को असली पहचान बिग बॉस 6 से मिली। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके बाद सना को सलमान खान की 2014 में आई फ़िल्म जय हो में काम करने का मौका मिला।
- Written By: सोनाली झा
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
मुंबई: टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस सना खान 21 अगस्त को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। सना खान का जन्म 21 अगस्त 1988 को मुंबई के धारावी में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता केरल के मलयाली मुस्लिम हैं और उनकी मां सईदा मुंबई की रहने वाली हैं। एक हादसे के बाद से सना खान ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई और इस्लाम का रास्ता अपना लिया।
ये भी पढ़ें- करण जौहर ने स्त्री 2 की सफलता पर जाहिर की खुशी
सना खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में ‘यह है हाई सोसाइटी’ से की थी। इसके बाद वह ‘मुंबई टू गोवा’, ‘धन धना धन’ गोल जैसी फिल्मों में नजर आई। सना ने तमिल, मलयालम, तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, एक्ट्रेस को असली पहचान बिग बॉस 6 से मिली। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया। उनकी लोकप्रियता बढ़ गई जब वह शो से बाहर आई, तो उन्हें सलमान खान की 2014 में आई फ़िल्म जय हो में काम करने का मौका मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Bigg Boss 20 को लेकर आया बड़ा अपडेट, सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं ये बड़े चेहरें
Bigg Boss 20: सलमान की दबंगई के आगे ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ का जलवा होगा कम?
बिग बॉस 20 का हुआ धमाकेदार ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान, सितंबर से शुरू होगा शो
Bigg Boss 20: अक्टूबर में छोटे पर्दे पर होगी सलमान खान की एंट्री, इन सितारों के नामों की हो रही चर्चा
सना खान इसके बाद फिल्म वजह तुम हो, टॉयलेट एक प्रेम कथा में नजर आई थीं। सना कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों लंबे समय तक एक साथ रहे। फिर अचानक उनका ब्रेकअप हो गया। सना ने ब्रेकअप के बाद लुइस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सना का कहना था कि लुईस उनका इस्तेमाल कर रहे थे। कहा जाता है ब्रेकअप के बाद सन डिप्रेशन में चली गई थी।
सना ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि कुछ समय बाद वह ठीक हो गई। अपने ब्रेकअप के बाद सना ने फैसला लिया था कि वह इंसानियत की खिदमत में अपना जीवन बिताएगी। इसके लिए वह बॉलीवुड की शान शौकत से दूर हो गई। कुछ समय बाद सना ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने की जानकारी दी थी।
ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने बेटे वायु के जन्मदिन पर लिखा नोट
सना ने नवंबर 2020 में मौलाना अनस रहीम से निगाह कर लिया। इसके बाद सना ने सोशल मीडिया पर अपनी निगाह की तस्वीरें शेयर की। सना ने लिखा की शादी का फैसला 1 दिन में नहीं लिया जाता। उन्होंने बरसों से अपनी जिंदगी में ऐसे इंसान की दुआ मांगी है। शादी के बाद सना ने अब बुर्के को अपना लिया है। उनका कहना है कि वह अल्लाह के बताएं रास्ते पर ही चलेगी।
