मुंबई: रोहित शेट्टी ने अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन से ताजा वीडियो जारी किया है। जिसमें स्कॉर्पियो कार का स्टंट नजर आ रहा है। लेकिन रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन को लेकर सस्पेंस को और बढ़ा दिया है, क्योंकि उन्होंने वीडियो के साथ जानकारी दी है कि सिंघम अगेन में किसी और की एंट्री होने जा रही है, जिसके बिना सिंघम अगेन फिल्म अधूरी है। अब यह कौन सा एक्टर होगा इस पर लोग अंदाजा लगाने लगे हैं।
रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म सिंघम अगेन से एक वीडियो जारी किया है। जिसमें स्कॉर्पियो का स्टंट नजर आ रहा है। कैप्शन में रोहित शेट्टी ने लिखा है कि सिंघम इस हीरो के बिना अधूरी है। आगे उन्होंने लिखा इस दिवाली स्कॉर्पियो आएगी भी और घूमेगी भी, लेकिन एंट्री किसी और की होगी।
ये भी पढ़ें- हाईजैक हुए प्लेन से पत्रलेखा ने जारी की सेल्फी
ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस वीडियो के साथ रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है, क्योंकि सभी जानते हैं की सिंघम अगेन में कौन-कौन से कलाकार है, लेकिन अब रोहित शेट्टी ने एक और कलाकार के एंट्री की बात कह कर लोगों को अंदाजा लगाने पर मजबूर कर दिया है।
रोहित शेट्टी के इस वीडियो को जारी करने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के अंदाज लगा रहे हैं। कई यूज़र ने अंदाजा लगाया है कि यह एंट्री अक्षय कुमार की होगी हालांकि अक्षय कुमार सिंघम अगेन का हिस्सा होते हैं या नहीं यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बेताबी बढ़ गई है, यह कहा जा सकता है। क्योंकि कमेंट में आप देख सकते हैं की फिल्म का ट्रेलर कब आएगा यह सवाल लोग पूछ रहे हैं। आपको बता दे की फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का सीधा मुकाबला कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 फिल्म से होने वाला है।