रणबीर कपूर के साथ आई बेटी राहा, कैमरे को देख आलिया भट्ट की एंजल ने दी पोज
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और बेटी राहा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहा अपने पापा के साथ नजर आ रही है। आलिया भट्ट की एंजल के एक्सप्रेशन देख कर हर कोई राहा की तारीफ कर रहा है। वीडियो में राहा पैपराजी को देखकर मुस्कुराती है, इसके बाद खड़े होकर पोज देने लगती है। राहा अपनी क्यूट सी स्माइल से सभी को दीवाना बना रही है।
- Written By: सोनाली झा
(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अक्सर अपनी बेटी राहा के साथ नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर आने दिन पापा-बेटी का वीडियो वायरल होता है। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और बेटी राहा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहा अपने पापा के साथ नजर आ रही है। आलिया भट्ट की एंजल के एक्सप्रेशन देख कर हर कोई राहा की तारीफ कर रहा है।
वायरल वीडियो में राहा कपूर अपने पापा रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही है। वीडियो में राहा पैपराजी को देखकर मुस्कुराती है, इसके बाद खड़े होकर पोज देने लगती है। राहा अपनी क्यूट सी स्माइल से सभी को दीवाना बना रही है। फिर वीडियो में रणबीर आते हैं और बेटी को पोज देते हुए देख कर खुश हो जाते हैं। फिर रणबीर भी बेटी राहा के साथ पोज देते हैं। इसके बाद पैपराजी को बाय बोल कर निकल जाते हैं।
राहा कपूर की वायरल वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अपनी मां की कार्बन कॉपी, कितनी प्यारी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि वह बिल्कुल आलिया जैसी दिख रही है। चलने का स्टाइल और चेहरे का भाव भी आलिया जैसी है। एक अन्य यूजर ने बताया कि वह अपने पिता की हूबहू प्रतिरूप है।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Look Controversy: ‘रामायण’ के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह
लव एंड वॉर के क्लाइमैक्स की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल शूट करेंगे भव्य वॉर सीक्वेंस
मैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमलाइट
‘रामायण’ रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी
रणबीर कपूर हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिखाई दिए थे। इस दौरान एक्टर ने अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात की। रणबीर ने बताया था कि शादी के बाद जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं। आपको अपनी पर्सनैलिटी को पूरी तरह चेंज करना पड़ता है। मैं और आलिया एक-दूसरे के साथ एडजस्ट कर रहे हैं। इससे हम दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए काबिल बन सकें। शादी में रहने के लिए आपको खुद को एडजस्ट करना ही पड़ता है। आलिया भी खुद को बड़े अच्छे से एडजस्ट करती है। किसी भी शादी में आपसी खुशी के लिए समझौता बेहद जरुरी है। ये बिलकुल जरुरी नहीं है कि दो लोग एक-दूसरे को वैसे पसंद करे, जैसे वो हैं।
रणबीर कपूर नितेश के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में नजर आएंगे। बहुचर्चित फिल्म रामायण 2025 दिवाली के समय रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रणबीर कपूर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क में डबल रोल में दिखाई देंगे। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर और आलिया लीड रोल में मौजूद हैं। आलिया भट्ट जल्द फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह बैजू बावरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।
