अंबानी खानदान की छोटी बहू बनकर एंटीलिया पहुंची राधिका मर्चेंट, फूलों से हुआ नई दुल्हन का स्वागत
राधिका मर्चेंट अंबानी खानदान की छोटी बहू बनकर एंटीलिया पहुंचीं, जहां नई दुल्हन का जोरदार स्वागत किया गया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पर फूलों की बारिश की गई। दूल्हे की भाभी यानी श्लोका अंबानी ने अनंत और राधिका का तिलक लगाकर घर में स्वागत किया।
- Written By: सोनाली झा
(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद अब राधिका मर्चेंट अंबानी खानदान की छोटी बहू बनकर एंटीलिया पहुंचीं, जहां नई दुल्हन का जोरदार स्वागत किया गया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पर फूलों की बारिश की गई। दूल्हे की भाभी यानी श्लोका अंबानी ने अनंत और राधिका का तिलक लगाकर घर में स्वागत किया। स्वागत करने के बाद भाभी श्लोका ने राधिका को गले लगाया। भाई आकाश भी आनंद पर प्यार लुटाते हुए लगे से लगा लिया।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के स्वागत के लिए एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इतना ही नहीं सिक्योरिटी वाली गाड़ियों को भी दुल्हन की तरह फूलों से सजाया गया था। घर पर शहनाई और ढोल बजाए जा रहे थे। बता दें कि अनंत और राधिका की शादी को लेकर मुंबई पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की हैं। 12 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक बीकेसी में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के पास यातायात को एक अलग मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिया था।
विदाई सेरेमनी में राधिका मर्चेंट का लुक
राधिका मर्चेंट ने विदाई सेरेमनी में असली सोने के धागों से बना लहंगा पहना था। राधिका का लहंगा मल्टी पैनल वाला बनारसी ब्रोकेड का था। राधिका ने लहंगे के साथ असली सोने से बना ब्लाउज पेयर किया था। इसके साथ राधिका ने मैचिंग बनारसी ब्रोकेड का दुपट्टा पेयर किया था। राधिका ने बालों का जुड़ा बनाया था और गजरा लगाया हुआ था। राधिका ने हैवी नेकलेस, मांग टीका, हाथ फुल और मैचिंग इयररिंग्स पहने थे। राधिका की खूबसूरत सी स्माइल उनके लुक को और भी खास बना रही थी। वहीं अनंत अंबानी गोल्डन शेरवानी में नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
टेलीकॉम, रिटेल और FMCG के बाद अब आइसक्रीम पर रिलायंस की नजर, लॉन्च किया नया ब्रांड, कितना बड़ा है मार्केट?
कोलंबिया के 80 दरियाई घोड़ों को बचाने की अपील, ‘वनतारा’ में आजीवन घर देने का अनंत अंबानी ने रखा प्रस्ताव
Anant Ambani Birthday: भाई कहकर सलमान खान ने लुटाया प्यार, अनंत अंबानी के बर्थडे पर उमड़ा सितारों का सैलाब
अनंत अंबानी के बर्थडे पर चमका बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मुंबई में दिखा खास नजारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
नीता-ईशा ने किया जमकर डांस
नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइनर रंघात घाघरा पहना था। नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे की शादी में बारातियों के साथ जमकर डांस किया था। दूल्हे की बहन ईशा अंबानी भी अपने भाई की शादी में डांस की। ईशा अंबानी ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जमकर डांस किया था। दोनों चिकनी-चमेली और देसी गर्ल गाने पर नाचते हुए दिखाई दिए।
