राजकुमार ने गोविंदा के शर्ट का बनवाया था रुमाल, इस वजह से ठुकराया था ‘जंजीर’ का ऑफर
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1929 को पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में हुआ था। उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था। लेकिन, एक्टिंग की दुनिया में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल दिया। आज भले ही राजकुमार इस दुनिया में नहीं हैं।
- Written By: सोनाली झा
राजकुमार (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1929 को पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में हुआ था। उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था। लेकिन, एक्टिंग की दुनिया में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल दिया। आज भले ही राजकुमार इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन, उनकी फ़िल्मे आज भी लोगों को बेहद पसंद आती हैं। तो आइये आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते है उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से…
राजकुमार एक्टिंग के दुनिया में कदम रखने से पहले पुलिस में काम करते थे। दरअसल, वह मुंबई के माहिम पुलिस थाने में बतौर सब इंस्पेक्टर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक दिन गश्त कर रहे राजकुमार से एक सिपाही ने कहा कि हजूर आप रंग-ढंग और कद काठी से एकदम हीरो दिखते हैं। आप अगर फिल्मों में जाएंगे तो कई दिलों पर राज करेंगे।
बलदेव दुबे ने बदली राजकुमार की किस्मत
खबरों के मुताबिक, मुंबई के माहिम पुलिस थाने में एक बार निर्माता बलदेव दुबे पहुंचे। तब वह राजकुमार के बातचीत के तरीके से काफी प्रभावित हुए। उसी दौरान बलदेव दुबे अपनी फिल्म शाही बाजार की तैयारी कर रहे थे। बलदेव दुबे, राजकुमार से काफी इंप्रेस हुए और उन्हें फिल्म में काम करने के लिए ऑफर दे दिया। इसके बाद राजकुमार ने भी फिल्मों में काम करने का ऑफर मंज़ूर करते हुए अपनी नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘अगर समय पर नहीं आ सकते तो फिल्म मत कीजिए’, प्रियदर्शन ने ऐसे दी थी गोविंदा को चेतावनी
‘पिछले दो साल काफी मुश्किल रहे…’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा के बयानों पर भड़के गोविंदा, बोले- लोग लॉयल दिखते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और होती है
Sunita Ahuja Statement: ‘मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं’, सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, क्या गोविंदा को कर देंगी माफ
ये भी पढ़ें- गौरी खान से शादी करने के लिए SRK ने किया था हिंदू होने का नाटक
राजकुमार की इस आदत से परेशान थे स्टार्स
राजकुमार बड़ी बेबाकी से अपनी फिल्मों में काम करते थे। वह बड़े पर्दे पर जितने बेबाक नज़र आते थे। असल ज़िंदगी में वह उतने ही मुंहफट थे। राजकुमार की इस आदत से कई स्टार्स परेशान थे। एक ज़माने में राजकुमार का नाम बड़े स्टार्स में लिया जाता था। लेकिन, दूसरी तरफ उनकी काफी आलोचना भी होती थी। क्योंकि वह अपने साथ काम करने वाले एक्टर्स का मज़ाक उड़ाया करते थे। राजकुमार ने ज़ीनत अमान से लेकर गोविंदा तक का मज़ाक बनाया है।
इस वजह से ठुकरा दिए थे जंजीर
राजकुमार का एक और किस्सा बड़ा मशहूर हैं। दरअसल, फिल्म जंजीर के लिए प्रकाश मेहरा राजकुमार के पास स्क्रिप्ट लेकर पहुंचे थे। लेकिन, राजकुमार ने उनसे कहा कि तुम्हारे पास से बिजनौरी तेल की बदबू आ रही है, हम फिल्म तो दूर तुम्हारे साथ एक मिनट और खड़ा होना बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसके बाद यह फिल्म अमिताभ बच्चन को ऑफर हुई।
राजकुमार ने गोविंदा के शर्ट बनवाया था रुमाल
वहीं, एक बार राजकुमार और गोविंदा एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। गोविंदा ने शानदार शर्ट पहनी थी। राजकुमार ने गोविंदा की शर्ट की तारीफ़ करते हुए कहा कि यार तुम्हारी शर्ट बहुत शानदार है। राजकुमार से अपने शर्ट की तारीफ़ सुनकर गोविंदा बहुत खुश हो गए। उन्होंने कहा कि सर अगर आपको यह शर्ट पसंद है तो आप रख लीजिए। राजकुमार ने गोविंदा से शर्ट ले ली। हालांकि 2 दिन बाद गोविंदा ने देखा की राजकुमार ने उनकी शर्ट का एक रुमाल बनवाकर अपनी जेब में रखा हुआ है।
राजकुमार की फिल्में
राजकुमार ने अपने सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। जिनमें पैगाम, वक्त, नीलकमल, पाकिजा, मर्यादा, हीर रांझा और सौदागर जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। हालांकि 3 जुलाई 1996 में फिल्म जगत के राजकुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
