Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्यारेलाल की 84वें जन्मदिन पर जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें  

प्यारेलाल का जन्म 3 सितंबर 1940 को यूपी के गोरखपुर जिले में हुआ था। प्यारेलाल आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्यारेलाल ने अपने पिता की बात को सुनकर वायलिन बजाना शुरू कर दिया था। उन्होंने 8 साल की उम्र से ही वायलिन सीखना शुरू किया था और डेली 8 से 12 घंटे का अभ्यास किया करते थे।

  • By सोनाली झा
Updated On: Sep 03, 2024 | 12:48 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर प्यारेलाल का जन्म 3 सितंबर 1940 को यूपी के गोरखपुर जिले में हुआ था। प्यारेलाल आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्यारेलाल का पूरा नाम प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा है। प्यारेलाल का बचपन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। प्यारेलाल ने छोटी सी उम्र में अपनी मां को खो दिया था। उनके पिता पंडित रामप्रसाद ट्रम्पेट बजाते थे और चाहते थे कि प्यारेलाल भी वायलिन सीखें।

म्यूजिक डायरेक्टर प्यारेलाल ने अपने पिता की बात को सुनकर वायलिन बजाना शुरू कर दिया था। उन्होंने 8 साल की उम्र से ही वायलिन सीखना शुरू किया था और डेली 8 से 12 घंटे का अभ्यास किया करते थे। उन्होंने एंथनी गोंजाल्विस नाम के एक गोअन संगीतकार से वायलिन बजाने का हुनर सीखा था। प्यारेलाल को स्कूल की फीस ना देने के कारण सातवीं में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। इन मुश्किल हालातों ने भी प्यारेलाल के हौसले कम नहीं होने दिए।

लता मंगेशकर ने दिया था प्यारेलाल को प्राइज

प्यारेलाल ने अपनी मेहनत के दम पर मुंबई के रंजीत स्टूडियो के आर्केस्ट्रा में 85 रुपए मासिक की नौकरी की थी। फ़िल्मी संगीत से जुड़े लोग बताते हैं कि एक बार प्यारेलाल को लेकर उनके पिता जी उन्हें लता मंगेशकर के घर चले गए। वहां पर प्यारेलाल ने लता जी के सामने वायलिन बजाया। प्यारेलाल की कलाकारी से खुश हो कर लता मंगेशकर ने उन्हें 500 रुपए दिए, जो कि उस जमाने में बहुत बड़ी रकम थी। इससे प्यारेलाल का हौसला बढ़ा।

सम्बंधित ख़बरें

आलिया भट्ट और राजकुमार राव ने जीता Filmfare 2025, मोहित सूरी ने पोस्ट शेयर कर दी खास बधाई

कुणाल खेमू ने इस फिल्म के लिए जीता बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड, बचपन का सपना हुआ पूरा

अभिषेक बच्चन ने पहली बार जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड, ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए मिला सम्मान

किसी भी डायरेक्टर संग तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट…अक्षय कुमार ने न्यूकमर्स को दी खास सलाह

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की पहली मुलाकात

प्यारेलाल की मुलाकात लक्ष्मीकांत से मात्र 10 साल की उम्र में हो गई थी। बताया जाता है कि उस समय मंगेशकर परिवार द्वारा चलाई जा रही बच्चों की अकादमी सुरीला कला केंद्र बच्चे संगीत सिखाने आया करते थे। जहां पर समान उम्र और आर्थिक स्थिति के चलते लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल अच्छे दोस्त बन गए।

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को मिला था फिल्मफेयर पुरस्कार

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने साथ मिलकर पहली बार 1963 में आई फिल्म पारसमणि को अपने संगीत से सजाया, जिसके सभी गाने बहुत लोकप्रिय हुए। फिल्म का गाना हंसता हुआ नूरानी चेहरा और वो जब याद आए, बहुत याद आए, कौन भूल सकता है, लता मंगेशकर मोहम्मद रफी जैसे बड़े गायकों ने लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के साथ ही अपने अधिकतर गाने गए। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को 7 वर्ष सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का योगदान

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को यह पुरस्कार दोस्ती, मिलन, जीने की राह, अमर अकबर एंथनी, सत्यम शिवम सुंदरम, सरगम और कर्ज जैसी दिग्गज फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिला था। यह उनकी जोड़ी की खास पहचान के लिए फिर काफी है। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने लगभग 35 साल तक भारतीय संगीत में अपना जलवा बरकरार रखा। 1963 से लेकर 1998 तक इन्होंने 503 गाने 160 गायक गायिकाओं और 72 गीतकारों के फूल 2845 गानों की धुन बनाई। बॉलीवुड जगत के संगीत में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का जबरदस्त योगदान इससे जाहिर होता है।

Pyarela 84th birthday know some unheard things about his life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2024 | 12:45 PM

Topics:  

  • Filmfare Awards

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.