Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अनंत-राधिका की शादी की तस्वीरें, लोग बोले- ओरिजिनल देसी गर्ल

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अनंत और राधिका की शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया हैं। प्रियंका ने फोटोज के कैप्शन में लिखा कि जाहिर है मुझे बनारस का चाट और बारात में नाचना बहुत याद आएगा। यह एक बहुत ही खास रात थी, दो सबसे दयालु और शालीन लोगों का जश्न मनाने के लिए जिन्हें मैं जानता हूँ। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, भगवान हमेशा आपके रिश्ते की रक्षा करें। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्ति।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jul 13, 2024 | 04:09 PM

(सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया आई हुई थीं। इस दौरान प्रियंका के साथ उसके पति निक जोनस भी आए थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार यानी 12 जुलाई को हो चुकी हैं। अब वह वापस विदेश जा चुकी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अनंत और राधिका की शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तीन फोटोज शेयर किए हैं। एक फोटो में अनंत और राधिका एक दूसरे को देख रहे हैं। दूसरे फोटो में प्रियंका चोपड़ा बड़े प्यार से अपने पति निक जोनस को देख रही हैं। इस रोमांटिक फोटो में कपल प्यारे लग रहे हैं। तीसरे फोटो में एक्ट्रेस येलो कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने बालों को ओपन रखा है और गले ने नेकपीस पहना हैं। एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट के साथ ग्लॉसी मेकअप करते अपने लुक को पूरा किया हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने फोटोज के कैप्शन में लिखा कि जाहिर है मुझे बनारस का चाट और बारात में नाचना बहुत याद आएगा। यह एक बहुत ही खास रात थी, दो सबसे दयालु और शालीन लोगों का जश्न मनाने के लिए जिन्हें मैं जानता हूँ। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, भगवान हमेशा आपके रिश्ते की रक्षा करें। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्ति।

सम्बंधित ख़बरें

नए साल 2026 से प्रियंका चोपड़ा की एक खास उम्मीद, देसी गर्ल ने शेयर किया इमोशनल थ्रोबैक वीडियो

प्रियंका चोपड़ा के गाने पर झूमे निक जोनस, ‘मुझसे शादी करोगी’ पर दिखाया देसी अंदाज

Priyanka Chopra Post: बर्फ में मां-बेटी की मस्ती, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए क्यूट वेकेशन मोमेंट्स

नाक की सर्जरी ने चौपट किया करियर, 3 फिल्मों से हुई बाहर, ये एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में कर रही हैं राज

प्रियंका चोपड़ा के फोटोज पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओरिजिनल देसी गर्ल। दूसरे यूजर ने लिखा कि सच में बहुत याद आई तुम्हारी डांसिंग, वापस आओ और हिंदी सिनेमा में एक फिल्म करो, तुम्हारी बहुत याद आती है। प्रियंका चोपड़ा तुम चमक गईं और भगवान तुम्हें हमेशा आशीर्वाद दें। एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा और निक कल रात बहुत खूबसूरत लग रहे थे।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में प्रियंका चोपड़ा ने जमकर डांस किया। प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अंबानी के साथ चिकनी-चमेली और देसी गर्ल गाने पर डांस किया। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस भी डांस करते नजर आए। नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे की शादी में बारातियों के साथ जमकर डांस किया था। नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइनर रंघात घाघरा पहना था।

Priyanka chopra shared photos from the wedding of anant ambani and radhika merchant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2024 | 04:09 PM

Topics:  

  • Anant Ambani
  • priyanka chopra
  • radhika merchant

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.