मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय ने फिल्म आशिकी से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 1 के विनर भी रहे। हाल ही में वह अपनी बहन हरि मां प्रियंका के साथ नजर आए, तो भाई और बहन दोनों की चर्चा होने लगी। भाई ने सुपरहिट फिल्म दी लेकिन आज फिल्मों से दूर हैं। वहीं बहन एक समय में स्टार मॉडल हुआ करती थीं, लेकिन अब वह साध्वी का जीवन बिता रही हैं।
राहुल रॉय की बहन पिया ग्रेस रॉय मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम थीं। लेकिन अब वह हरि मां प्रियंका बन चुकी हैं। पिया ग्रेस रॉय जो अब हरि मां प्रियंका बन चुकी हैं। उन्होंने ब्रह्मचर्य को अपना लिया है। वह एक फिलॉस्फर हैं और आध्यात्मिक गीत लिखती और गाती हैं। जबकि साध्वी बनने के पहले उनका जीवन चकाचौंध से भरपूर था।
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने किया बड़ा खुलासा, गर्भावस्था ने पूरी तरह से बदल दी एक्ट्रेस की ज़िंदगी
अध्यात्म का रास्ता अपनाने से पहले पिया है ग्रेस रॉय एक जानी-मानी मॉडल थीं, बिजनेस वूमेन थी, इतना ही नहीं वह नृत्य में भी पारंगत थीं। उन्होंने पहले एक फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर भी खोल रखा था। अब उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया है। वह सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं और हरि नाम में अपना जीवन बिता रही हैं।
राहुल रॉय की अगर बात करें तो राहुल रॉय भी फिल्मी दुनिया से दूर हैं और सादगी भरे जीवन में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। बॉलीवुड की फिल्म आशिकी उनके करियर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म को लोग आज भी पसंद करते हैं।