मौनी रॉय (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नही है। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी रॉय आए दिन अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। बता दें कि मौनी रॉय अपने पति सूरज नाम्बियार के साथ वेकेसन पर मालदीव गई है।
मौनी रॉय ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें एक्ट्रेस रेड बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने समुंदर में अपने हॉटनेस का तड़का लगते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस लाल बिकिनी पहन कर बीच पर कई अलग-अलग पोज में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में मौनी अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया हुआ है।
ये भी पढ़ें- ‘भूल भुलैया 3’ का दमदार टीजर रिलीज, मंजुलिका ने हवेली में फैलाई दहशत
मौनी रॉय के दिलकश अंदाज पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस के फोटोक को 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। मौनी रॉय की दोस्त दिशा पाटनी ने कमेंट कर लिखा कि हॉटेस्ट। मौनी के फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि उफ्फ्फ बहुत हॉट लग रही हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि मौनी, आपके अंदर एक शांत शान है जो बहुत कुछ कहती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सुपर सिजलिंग और सबसे हॉट।
मौनी रॉय अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पति सूरज नाम्बियार के साथ वेकेसन पर मालदीव गई है। मौनी रॉय शनिवार को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट करेगी। मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कोचबिहार में हुआ था। मौनी रॉय ने एकता कपूर का पॉपुलर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू भी से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस सीरियल में मौनी ने कृष्णा तुलसी का रोल निभाया था।
ये भी पढ़ें- एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में पंचायत 3 ने जीता बेस्ट कॉमेडी प्रोग्राम अवॉर्ड