मुंबई: बॉलीवुड के पहले मेल प्लेबैक सिंगर जिनके नाम 28 हजार गाने का रिकॉर्ड है। बॉलीवुड की प्लेबैक गायकी में जिनका नाम बेहद अदब से लिया जाता है। वह नाम है मोहम्मद रफी। उनके बारे में यह कहा जाता है कि उन्हें हर तरह के गीत गाने की महारत हासिल थी। मोहम्मद रफी का जब निधन हुआ तो उनके जनाजे पर प्रशंसक बेकाबू हो गए थे। इतना ही नहीं उस समय मुंबई में जोरदार बारिश हो रही थी और लोग यही कह रहे थे कि आसमान भी आंसू बरसा रहा है।
तेजी बारिश के कारण मुंबई की सड़कों पर छाते ही छाते खुले दिखाई दिए। कहा जाता है कि कई फिल्मों में रफी साहब की अंतिम यात्रा की रिकॉर्डिंग इस्तेमाल की गई है। मोहम्मद रफी ने बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र से की थी। के एल सहगल ने रफी साहब को अपने एक कॉन्सर्ट में गाने का मौका दिया था।
इसके बाद साल 1948 में उन्होंने ‘सुन सुनो आए दुनिया वालों बापूजी की अमर कहानी’ गाना गाया, जोकि राजेन्द्र कृष्णन द्वारा लिखा हुआ था। यह गाना उस दौरान सुपरहिट हुआ था। और तो और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने मोहम्मद रफी को यह गाना अपने घर पर गाने के लिए भी निमंत्रण किया था।