मलाइका अरोड़ा ने शादी के 20 साल बाद दिया था अरबाज खान को तलाक, फिर 11 साल छोटे एक्टर को किया डेट
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। मलाइका अरोड़ा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। मलाइका अरोड़ा का जन्म एक मलयाली ईसाई है।
- Written By: सोनाली झा
मलाइका अरोड़ा (सौजन्य: सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। मलाइका अरोड़ा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। मलाइका अरोड़ा का जन्म एक मलयाली ईसाई है। मलाइका अरोड़ा के दिवंगत पिता एक पंजाबी हिंदू थे, जिन्होंने भारतीय मर्चेंट नेवी में भी काम किया था। एक्ट्रेस जब 11 साल की थीं, तब ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया।
मलाइका अपनी डांसिंग स्किल्स, फैशन सेंस और फिटनेस के लिए सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं। मलाइका प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। मलाइका ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से साल 1998 में शादी की थी। कपल एक बेटे अरहान खान के माता-पिता हैं। हालांकि, शादी के लगभग 20 साल बाद कपल के रिश्ते में दरार आ गई थीं। इसके बाद साल 2017 में मलाइका और खान ने तलाक के लिया था।
ये भी पढ़ें- प्रभास ने बाहुबली के लिए पांच साल तक नहीं साइन की कोई और फिल्म
सम्बंधित ख़बरें
Malaika Arora का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर करारा जवाब, बोलीं- अब लोगों की राय से तय नहीं होती मेरी खुशी
Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
Ranveer Singh Photography: ‘हमजा अली’ के अंदाज में रणवीर सिंह ने खींची फोटो, अर्जुन कपूर ने किया दिलचस्प पोस्ट
Arjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, ‘अंत को स्वीकार करो’ लिखकर बढ़ाई फैंस की चिंता
अरबाज के साथ तलाक देने के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ गया था। अर्जुन उम्र में मलाइका से 11 साल छोटे हैं, लेकिन उम्र का फासला उनके प्यार के बीच कभी नहीं आया। अर्जुन और मलाइका की डेटिंग साल 2018 में शुरू हुई थी। कपल ने पहले अपना रिश्ता सीक्रेट रखा था। हालांकि, फिर अर्जुन और मलाइका ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को पांच साल पूरे होने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। हाल ही में दोनों की ब्रेकअप की खबर सामने आई थीं। मलाइका फिल्मों में आइटम नंबर करती हैं। उनके गाने अनारकली डिस्को चली, छैया-छैया, ढोलना, आप जैसा कोई, काल धमाल और माही वे जैसे गाने में डांस कर चुकी हैं। एक्ट्रेस टीवी डांस रियलिटी शोज को जज करती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस का भी काफी ध्यान रखती हैं।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति को दीं जन्मदिन पर शुभकामनाएं
