एक हादसे ने तबाह कर दिया था महिमा चौधरी का करियर, वक्त से पहले हो गई थी रिटायर
महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर, 1973 को दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में हुआ। महिमा चौधरी 13 सितंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 1990 में पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया।
- Written By: सोनाली झा
(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर, 1973 को दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में हुआ। महिमा चौधरी 13 सितंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 1990 में पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के दौरान कई टीवी एड में भी काम किया। इस दौरान निर्देशक सुभाष घई की नजर महीना पर पड़ी और उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी अपनी फिल्म परदेस में कास्ट किया।
परदेस में एक्ट्रेस के अपोजिट बॉलीवुड के किंग खान थे। एक्ट्रेस ने शाहरुख़ खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में महिमा चौधरी को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के अवार्ड से भी नवाजा गया था। महिमा की खूबसूरती ने पहली ही फिल्म में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना दी थी।
एक हादसे ने तबाह किया एक्ट्रेस का करियर
महिमा ने परदेस के बाद दाग द फायर, प्यार कोई खेल नहीं, खिलाड़ी 420, धड़कन जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसके बाद से महिमा का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गया था। महिमा अपने फिल्मी करियर में पीक पर पहुंच गई थी। हालांकि, एक एक्सीडेंट ने एक्ट्रेस का बना बनाया करियर तबाह कर दिया था। इस हादसे ने एक्ट्रेस की जिंदगी बदल कर रख दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
चर्चगेट से विरार तक रात में चलेगा विशेष टिकट चेकिंग अभियान, एसी लोकल भी रहेंगी निगरानी में
Cyber Attack: दुनिया भर के 9000 विश्वविद्यालयों पर साइबर हमला, शाइनीहंटर्स ने मांगी बिटकॉइन फिरौती
कसारा रूट पर दो दिन स्पेशल ब्लॉक, कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
Work From Home: डिजिटल दौर में बदल रहा करियर का ट्रेंड, इन फील्ड्स में बढ़ रही नौकरियों की डिमांड
अजय देवगन बने महिमा के सपोर्ट सिस्टम
महिमा उस समय ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान वह खुद कार चला कर फिल्म की सेट पर जा रही थीं। इस दौरान महिमा के कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। इस दौरान एक्ट्रेस बुरी तरह घायल हो गईं। एक्ट्रेस के चेहरे में 67 कांच के टुकड़े फंस गए थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। इसके बाद अजय देवगन ने महिमा को सपोर्ट किया था।
महिमा ने जीती कैंसर से जंग
महिमा ने साल 2006 में आर्किटेक्ट बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। इस शादी से उनकी एक 11 साल की बेटी अर्याना चौधरी है। हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल और 2013 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अब अपनी बेटी का ख्याल महिमा खुद ही रखती हैं। इसी बीच महिमा को पता चला था कि उन्हें कैंसर हैं। बेटी की परवरिश के दौरान महिमा चौधरी ने कैंसर का इलाज करवाया। फिलहाल वो बिल्कुल ठीक हैं और कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के लिए समाज में जागरूकता फैला रही हैं।
इमरजेंसी में नजर आएंगी महिमा
महिमा ने अपने करियर को एक और मौका दिया। कई सालों बाद एक्ट्रेस के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखेंगे। दरअसल महिमा, कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। महिमा चौधरी फिल्म में प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यकर्ता और लेखिका पुपुल जयकर की भूमिका में नजर आएंगी। फिलहाल, एक्ट्रेस की इमरजेंसी की रिलीज डेट पर अभी विवाद चल रहा है।
