सलमान खान की वजह से हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या, दोस्ती बनीं मर्डर का कारण !
बाबा सिद्दीकी की हत्या से महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है। इसकी वजह से बॉलीवुड में भी दहशत का माहौल है। सलमान खान की सुरक्षा संदेश के घेरे में आ गई है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है। अब एक नया एंगल भी सामने आ रहा है और कहां यह जा रहा है कि सलमान खान से दोस्ती के कारण बाबा सिद्दीकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आए थे।
- Written By: अनिल सिंह
सलमान खान को फिर मिली धमकी
मुंबई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की कथित जिम्मेदारी ली है। वाई श्रेणी की सुरक्षा होने के बावजूद हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे में अब सलमान खान की सुरक्षा भी संदेह के घेरे में आ गई है। हत्या की जांच पुलिस कई एंगल से कर रही है। अब इसी में एक नया एंगल भी जुड़ रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई ने बाबा सिद्दीकी की हत्या सलमान खान के साथ दोस्ती की वजह से की है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कथित तौर पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि तीन शूटर्स को हायर किया गया था, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया। नेता होने के साथ-साथ बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड में तगड़ा कनेक्शन था और वह सलमान खान के बेहद करीबी माने जाते थे। अब इसलिए यह बात सामने आ रही है कि सलमान खान की दोस्ती की वजह से ही बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई होगी।
ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की हत्या पर अशोक पंडित का बयान, बोले- Y श्रेणी की सुरक्षा के बाद…
सम्बंधित ख़बरें
Bigg Boss 20: सलमान की दबंगई के आगे ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ का जलवा होगा कम?
प्रभास की पॉपुलैरिटी का डंका, ऑरमैक्स की लेटेस्ट रैंकिंग में शाहरुख, सलमान, रणवीर और अक्षय से निकले आगे
बिग बॉस 20 का हुआ धमाकेदार ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान, सितंबर से शुरू होगा शो
सलमान खान की दुबलेपन और चेहरे की थकान ने बढ़ाई फैंस की चिंता, सोशल मीडिया पर पूछने लगे- भाईजान को क्या हुआ?
खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए शुब्बू सोनकर महाराष्ट्र नाम के फेसबुक हैंडल से हत्या की जिम्मेदारी ली गई है और उसमें लंबा चौड़ा नोट लिखा हुआ है। इस नोट में साफ तौर पर यह इशारा किया गया है कि सलमान खान की दोस्ती की वजह से और दाऊद के साथ करीबी रिश्ते रखने की वजह से बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई है। ऐसे में अब यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या सलमान खान के साथ-साथ अब उनके करीबियों पर भी हत्या का खतरा मंडरा रहा है।
बाबा सिद्दीकी की सरेआम हत्या से देश भर में दहशत का माहौल है। वाय श्रेणी की सुरक्षा होने के बावजूद अगर किसी वीआईपी की हत्या होती है, तो आम इंसान की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। सिर्फ सलमान खान की सुरक्षा ही संदेह के घेरे में नहीं है, बल्कि उनके साथ करीबी रिश्ता रखने वाले भी अब खतरे के घेरे में आ गए हैं। ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग के धीरे-धीरे कद बढ़ाने का संकेत है और यह देश की पुलिस खासकर मुंबई पुलिस के लिए खतरे की घंटी है।
