म्यांमार से पैदल चलकर भारत आई थी हेलेन, सलमान खान से है खास रिश्ता

भारतीय सिनेमा में जब भी बेहतरीन डांसर्स का जिक्र होता है तो हेलन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अगर उन्हें बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल कहा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा।
Helen came to India on foot from Myanmar
दर्द भरी है हेलेन के म्यांमार से भारत आने की कहानी
Published on
Updated on

मुंबई: हेलेन सलमान खान की सौतेली मां हैं। लेकिन सलमान खान इन्हें अपनी मां की तरह मानते हैं। हेलेन का जन्म म्यांमार में हुआ था और वह म्यांमार से भारत पैदल चलकर आई थी। हेलन ने बॉलीवुड में अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई।

हेलेन को बॉलीवुड का पहला कैबरे डांसर कहा जाता है। हेलेन ने अपने फ़िल्मी करियर में 50 से भी अधिक फिल्मों में डांस किया है। फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' का गाना, 'मेरा नाम चिन चिन चू' या फिर 'शोले' फिल्म का गीत 'महबूबा ओ महबूबा' बेहद लोकप्रिय हुआ था। हेलेन ने सलीम खान से साल 1980 में शादी की थी। सलीम खान पहले से शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता थे। हालांकि सलीम खान और हेलन को संतान नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया जिसका नाम अर्पिता है।

हेलेन को बड़ा ब्रेक 1958 में 19 साल की उम्र में तब मिला था, जब उन्होंने शक्ति सामंत की फिल्म हावड़ा ब्रिज में "मेरा नाम चिन चिन चू" गाने पर परफॉर्म किया, जिसे गीता दत्त ने गाया था। उसके बाद, 1960 और 1970 के दशक में ऑफर आने लगे। अपने शुरुआती करियर के दौरान गीता दत्त ने उनके लिए कई गाने गाए। बॉलीवुड पार्श्व गायिका आशा भोसले भी अक्सर हेलेन के लिए गाती थीं, खासकर 1960 और 1970 के दशक की शुरुआत में दोनों की जोड़ी काफी सराही गयी थी।

आपको बता दें कि गुमनाम में किटी केली की भूमिका के लिए उन्हें 1965 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। उन्होंने शम्मी कपूर अभिनीत चाइना टाउन और सच्चाई (1969) जैसी फिल्मों में भी भूमिकाएँ निभाईं जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रहीं। उन्होंने शम्मी कपूर और साधना अभिनीत फिल्म छोटे सरकार (1974) में एक संवेदनशील किरदार भी निभाया। शम्मी कपूर के साथ उन्होंने कई हिट डांस नंबर किए जैसे जंगली में 'सुकु सुकु', चाइना टाउन में 'यम्मा यम्मा', तीसरी मंजिल (1966) में 'ओ हसीना जुल्फों वाली', सिंगापुर में 'है प्यार का ही नाम' और ' प्रिंस (1969) में 'मुकाबला हमसे ना करो'।

ऐसी है भारत आने की कहानी

हेलन के भारत आने की कहानी बेहद दर्द भरी है। वह म्यांमार से मीना पैदल चलकर भारत आई थी। दूसरे विश्व युद्ध के समय जब जापानी सेना 'बर्मा' (अब म्यांमार) पर बमबारी शुरू की थी। तो हेलन का परिवार जंगल के रास्ते होकर भारत आया था। भारत आने के बाद हेलन के भाई की मौत हो गई थी। भाई की मौत की कहानी हेलेन ने 'द कपिल शर्मा शो' में सुनाई थी और वह कहानी बताते वक्त वह भावुक हो गई थीं।

हेलेन और सलीम खान की जब शादी हुई तब सलमान खान की मां सलमा काफी दुखी हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे पूरे परिवार में हेलेन को अपना लिया और सलीम खान के परिवार का अहम हिस्सा हैं और सभी बच्चे भी उन्हें बेहद प्यार करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com