Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किरण राव की लापता लेडीज ने दर्ज की बड़ी जीत, अपने नाम किया बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड

डायरेक्टर किरण राव की फिल्म लापता लेडीज ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 में बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड जीत लिया है। लापता लेडीज IFFM में बेस्ट फ़िल्म क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड जीतकर एक बड़ा इंपैक्ट डाल रही है। कहना होगा की यह फ़िल्म के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 17, 2024 | 10:27 AM

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: डायरेक्टर किरण राव की फिल्म लापता लेडीज की हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी। इस दौरान किरण राव और आमिर खान मौजूद थे। अब लापता लेडीज ने एक और बड़ी जीत दर्ज की है। जिओ स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शन की लापता लेडीज ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 में बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड जीत लिया है।

ये भी पढ़ें- स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें वेदा और खेल खेल में का कलेक्शन

लापता लेडीज ने अपने दिलचस्प कहानी और ह्यूमन के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को ऑडियंस से बहुत प्यार मिला है और इसने थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अच्छा परफॉर्म किया है। लापता लेडीज़ IFFM में बेस्ट फ़िल्म क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड जीतकर एक बड़ा इंपैक्ट डाल रही है। कहना होगा की यह फ़िल्म के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

सम्बंधित ख़बरें

आमिर खान के बेटे जुनैद संग स्क्रीन शेयर करेंगी तमन्ना भाटिया, ‘रागिनी MMS 3’ में बड़ा ट्विस्ट

Aamir Khan On Dhurandhar: ‘10 गुना कम थिएटर हैं हमारे पास’, ‘धुरंधर’ की कमाई पर आमिर खान का बड़ा बयान

पिकबॉल कोर्ट पर गिरे आमिर खान, फिर भी नहीं टूटा जोश, मलाइका और साई पल्लवी के वीडियो वायरल

दिल से मैं उन्हें अपनी पत्नी मान चुका हूं…गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर सीरियस है आमिर खान

फिल्म की कहानी

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज दो दुल्हनों की कहानी है, जो ट्रेन में बदल जाती हैं। ये फिल्म उनका सफर और एडवेंचर खुद को खोजने की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। इस पिक्चर को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। अब ये फिल्म ओटीटी पर भी मौजूद है। जिसे अब आप घर बैठकर भी देख सकते हैं।

लापता लेडीज के स्टार कास्ट

किरण राव की लापता लेडीज 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रतिभा रंता, नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आए हैं। इनके अलावा रवि किशन, छाया कदम और दुर्गेश कुमार ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। लापता लेडीज बिप्लब गोस्वामी के उपन्यास पर आधारित है।

ये भी पढ़ें- सचिन पिलगांवकर को शोले के लिए मिला था फ्रिज

कहां देख सकते हैं लापता लेडीज

यह फिल्म किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। लापता लेडीज आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। लापता लेडीज के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखा गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है।

Kiran rao laapataa ladies won the best film critics choice award

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2024 | 10:27 AM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Kiran Rao
  • Laapataa Ladies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.