करण जौहर ने स्त्री 2 की सफलता पर जाहिर की खुशी, बोले- हिंदी सिनेमा की जीत है
फिल्म निर्माता करण जौहर ने स्त्री 2 की बड़ी सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की। करण जौहर ने अपने पोस्ट में बताया कि स्त्री 2 की जबरदस्त ब्लॉकबस्टर सफलता सिर्फ फिल्म के लिए जश्न नहीं है, बल्कि इसे हिंदी सिनेमा और भारतीय मुख्यधारा के सिनेमा के जश्न के तौर पर देखा जाना चाहिए।
- Written By: सोनाली झा
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
मुंबई: फिल्म निर्माता करण जौहर ने हाल ही में हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 की बड़ी सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की। जौहर के मुताबिक, यह सफलता केवल फिल्म की जीत नहीं है, बल्कि हिंदी सिनेमा और भारतीय मुख्यधारा की फिल्मों की जीत है। करण ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म की बड़ी सफलता पर एक भावपूर्ण नोट के साथ फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया।
करण जौहर ने अपने पोस्ट में बताया कि कैसे हिंदी सिनेमा ने हाल के वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियों का सामना किया है, खासकर महामारी के बाद, जब दर्शकों का अनुमान लगाना अधिक कठिन हो गया है। स्त्री 2 की जबरदस्त ब्लॉकबस्टर सफलता सिर्फ फिल्म के लिए जश्न नहीं है, बल्कि इसे हिंदी सिनेमा और भारतीय मुख्यधारा के सिनेमा के जश्न के तौर पर देखा जाना चाहिए।
करण ने आगे लिखा कि पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा बॉक्स ऑफ़िस की चुनौतियों का सामना करने के लिए जांच के दायरे में रहा है। महामारी के बाद दर्शकों का विकास हो रहा है और कई बार उनका आकलन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन स्त्री 2 की मेगा सफलता ने न सिर्फ एक ठोस कहानी और ज़मीनी कंटेंट की ताकत को पुख्ता किया है, बल्कि यह भी पुष्टि की है कि दृढ़ विश्वास, बहादुरी और अवधारणा, कहानी और दर्शकों के साथ गहरे जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करने से टिकट खिड़की पर भरपूर फ़ायदा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Shraddha Kapoor New Movies: स्त्री 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा श्रद्धा का राज? इन फिल्मों पर टिकी सबकी निगाहें
Dostana 2 को फिर लगा बड़ा झटका, डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने छोड़ा प्रोजेक्ट, करण जौहर के सामने नई चुनौती
Karan Johar Paris: रोलैंड-गैरोस 2026 में पहुंचे करण जौहर, पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बने गवाह
Karan Johar के फैसले ने बढ़ाई इंडस्ट्री की टेंशन, एक कदम से मचा सोशल मीडिया पर बवाल
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फ़िल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का सामना ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ के साथ हुआ था। ये दोनों फिल्म भी 15 अगस्त को बॉक्स ऑफ़िस रिलीज हुई थी। हालांकि स्त्री 2 जल्द ही फिल्म देखने वालों की पहली पसंद बन गई और इसने अन्य दो फ़िल्मों को काफ़ी अंतर से पीछे छोड़ दिया है।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार के अलावा स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विक्की कौशल, वरुण धवन और अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल की छावा का स्त्री 2 में टीजर जारी किया गया था। वहीं वरुण धवन और अक्षय कुमार की फिल्म में क्या भूमिका थी, इसका जवाब फिल्म देख कर ही पता चलेगा।
