-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Kangana Ranaut Reveal About The Films She Rejected Including Ranbir Kapoor Sanju
कंगना रनौत के सामने गिड़गिड़ा रहे थे रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने बतया क्यों ठुकराया बड़ा-बड़ा ऑफर
- Written By: अनिल सिंह
कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, कंगना ने एक बार फिर अपने बयान से तहलका मचा दिया है। कंगना रनौत बता रही है कि रणबीर कपूर संजू फिल्म में उनके साथ काम करने के लिए उनके सामने गिड़गिड़ा रहे थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली और सलमान खान समेत कई लोगों की बड़ी-बड़ी फिल्मों को क्यों ठुकराया।

मुंबई: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने बेबाक बयान से खलबली मचा दी है। उन्होंने बयान दिया है कि रणबीर कपूर संजू फिल्म में उन्हें लेने के लिए गिड़गिड़ा रहे थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया है कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म, सलमान खान की फिल्म और कई बड़ी फिल्में क्यों ठुकराई है।
नवभारत टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने अपने करियर और फिल्मों को ठुकराने के पीछे करण को लेकर बात की और बताया कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें रामलीला फिल्म में आइटम नंबर करने के लिए बुलाया था लेकिन कंगना रनौत ने आइटम नंबर करने से साफ मना कर दिया। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि चाहे भंसाली बुला ले, चाहे कोई और मैं नहीं कर सकती आइटम नंबर। उस वक्त लोगों ने यह कहा कि पागल है, जो भंसाली को मना कर रही है। लेकिन कंगना का यह कहना था कि बहुत जरूरी है कि हम औरत को कैसे दिखाते हैं पहले इसको समझना चाहिए।
ये भी पढ़ें- मलयालम सिनेमा में मची खलबली, यौन उत्पीड़न मामले में चार और अभिनेताओं का नाम
सम्बंधित ख़बरें
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Ramayana Look Controversy: ‘रामायण’ के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर फिर से एक बार फूटा कंगना का गुस्सा, बोली- मैं भी बनना चाहती हूं संघी
इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने यह भी कहा कि संजू फिल्म का ऑफर उन्हें किया गया था और इसके लिए खुद रणबीर कपूर उनके पास आकर गिड़गिड़ाए थे, लेकिन कंगना ने साफ मना कर दिया था, कंगना इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा है कि वह किसी भी फिल्म में कभी भी आइटम डांस नहीं करेंगी।
कंगना रनौत में इंटरव्यू में आगे यह भी कहा कि भारतीय फिल्मों का स्तर गिरता जा रहा है। महिला की सुरक्षा पर एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्मों में महिला को खाने पीने की चीजों की तरफ परोसा जाता है, जो निंदनीय है। मीडिया में भी इसकी आलोचना की जानी चाहिए। भारतीय सिनेमा कहीं ना कहीं युवाओं को महिला के प्रति नजरिए को लेकर भ्रमित कर रहा है। इस तरह का आरोप कंगना इंटरव्यू के दौरान लगाते हुए नजर आई हैं। कंगना इससे पहले भी यह बता चुकी हैं कि उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ और ‘बजरंगी भाईजान’ का भी ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने वह फिल्में भी ठुकरा दी थी।
Kangana ranaut reveal about the films she rejected including ranbir kapoor sanju
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














