बीजेपी से निष्कासित होंगी कंगना रनौत ! जेपी नड्डा से एक्ट्रेस ने की मुलाकात
कंगना रनौत को बीजेपी से निष्कासित किए जाने की मांग विपक्ष ने की है। दरअसल कंगना के विवादित बयान के बाद कांग्रेस ने यह मांग की थी, लेकिन एक्ट्रेस अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर रही हैं। कंगना की कहानी में क्या नया मोड़ आएगा सभी के निगाहें उस पर लगी हुई है।
- Written By: अनिल सिंह
नई दिल्ली: किसान आंदोलन पर विवादास्पद टिप्पणी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से हिदायत मिलने के कुछ दिनों बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। अपनी टिप्पणी को लेकर विवाद होने के बाद यह यह दूसरा मौका है जब रनौत ने भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के साथ विवाद खड़ा कर दिया था।
कंगना रनौत ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार तथा हत्याएं हो रही थीं। इस साक्षात्कार की एक क्लिप ‘एक्स’ पर भी उन्होंने साझा किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो भारत में भी ‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’ पैदा हो सकती थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान ‘‘लाशें लटकी थी और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही थीं।” उन्होंने ‘‘षड्यंत्र” में चीन और अमेरिका के शामिल होने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर का ‘रीच फॉर द स्टार्स’ रिलीज, मोटिवेशनल गाने से जीता फैंस का दिल
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
कंगना की इस टिप्पणी पर विवाद होने के बाद भाजपा ने रनौत के बयान से असहमति जताते हुए किनारा कर लिया था। पार्टी ने मंडी की सांसद को हिदायत भी दी कि वह इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। इसके बाद, कांग्रेस ने हमलावर रुख अख्तियार करते हुए सत्तारूढ़ पार्टी से कहा था कि यदि वह वास्तव में रनौत के विचारों से असहमत है तो उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए।
