मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग एक्ट्रेस को घमंडी बता रहे हैं। दरअसल काजोल अपने बेटे युग के साथ नजर आ रही है और वीडियो में वह गार्ड को धक्का देते हुए दिखाई दी हैं, यही कारण है कि सोशल मीडिया पर यूजर भड़क उठे हैं और काजल को घमंडी बता रहे हैं।
काजोल हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों को लेकर पहचानी जाती हैं, कुछ लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद है, लेकिन काफी लोग उनके बिंदास अंदाज को नापसंद करते हैं। काजोल इस समय एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं और इस वीडियो को देखकर काजोल को लोग घमंडी बता रहे हैं। दरअसल काजोल हाल ही में अपने बेटे युग के साथ दवाखाने पहुंची थी। लेकिन जब वह वहां से बाहर निकली तो सिक्योरिटी गार्ड को उन्होंने धक्का दे दिया। यह वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और तेजी से कमेंट करने लगे। एक यूजर ने में तो काजल को घमंडी तक कह दिया है।
ये भी पढ़ें- IIFA Weekend 2024 के मंच दिखेगा नोरा फतेही का मदमस्त अंदाज
सोशल मीडिया पर काजोल के एटीट्यूड को लेकर आलोचना की जा रही है। उनकी तुलना जया बच्चन से भी की गई। काजोल की अगर बात करें तो काजल फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। और पारिवारिक जीवन बिता रही है। लेकिन हाल ही में लस्ट स्टोरीज 2 नाम की फिल्म में वो नजर आई थीं। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।