जूनियर एनटीआर देवरा की कमाई में आई तेजी, स्त्री 2 ने 51वें दिन ली बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांस
देवरा ने रिलीज के 8वें दिन यानी शुक्रवार को 6.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 221.8 करोड़ रुपये हो गया है। स्त्री 2 ने 51वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 592.45 करोड़ रुपये हो गया है।
- Written By: सोनाली झा
देवरा और स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मुंबई: जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। देवरा ने रिलीज के छठे दिन 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मारी है। फिल्म की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई थी। हालांकि, अब फिल्म के कलेक्शन में कभी गिरावट और कभी तेजी देखने मिल रही है। श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर 51 दिन पुरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं, देवरा और स्त्री 2 ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई की है।
देवरा की कमाई
जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने से चुक रही है। कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आए। जूनियर एनटीआर के अलावा फिल्म जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रूप में छा गए हैं। देवरा ने रिलीज के 8वें दिन यानी शुक्रवार को 6.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 221.8 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- आदिल हुसैन ने 18 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर
सम्बंधित ख़बरें
Taj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
स्त्री की कहानी
स्त्री 2 के दूसरे पार्ट में सरकटा नाम का एक राक्षस है, जो गांव से महिलाओं को उठाकर ले जाता है। चौकाने वाली बात तो ये है कि सरकटा कोई और नहीं बल्कि गांव का पूर्वज ही है। सरकटा पितृसत्तात्मक सोच रखा करता था और महिलाओं को समाज में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता था। सरकटा एक-एक करके गांव की कई महिलाओं को उठा ले गया है और इस बार उसका अंत करने के लिए विक्की के साथ कई शक्तियां एक हो जाती हैं और उसका अंत करती हैं।
स्त्री 2 का कलेक्शन
श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। हालांकि अब स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांस ले रही है। स्त्री 2 ने 51वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 592.45 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- केट विंसलेट को ऐसे मिला टाइटैनिक के रोज का किरदार
