फहद से शादी के पहले डरी हुई थी स्वरा भास्कर, एक्ट्रेस ने बताया सता रहा था कौन सा डर

स्वरा भास्कर ने पहली बार शादी के फैसले पर लग रहे डर के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि फहद अहमद से शादी करने का फैसला लेने से पहले स्वरा भास्कर डरी हुई थी। उनके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था। आइए जानते हैं स्वरा भास्कर ने इस बारे में क्या कुछ कहा है।
Swara Bhasker Reveals pre wedding Fear
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पहली बार अपने शादी को लेकर डर के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि फहद अहमद से शादी करने से पहले वो डरी हुई थीं। दरअसल उन्हें पता था कि उनकी शादी को लेकर घर परिवार और समाज सब जगह बवाल होने वाला है। इसी पर बात करते हुए उन्होंने यह बताया है कि शादी का फैसला करने से पहले उन्हें किस बात का डर सता रहा था।

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की एक्ट्रेस है और उन्होंने बीते साल समाजवादी पार्टी नेता फहद अहमद से शादी की थी। 23 सितंबर 2023 को उनके घर बेटी का जन्म हुआ। जिसका नाम कपल ने राबिया रखा है। स्वरा भास्कर हिंदू है और ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं फहद अहमद मुस्लिम है, दोनों के धर्म अलग होने की वजह से शादी के दौरान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थीं। अब एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है कि शादी के पहले वह डरी हुई थी और किस बात को लेकर उनके मन में डर सता रहा था।

स्वरा भास्कर ने अमृता राव और उनके पति राज अनमोल के शो में अपनी शादी को लेकर ढेर सारी बातें की और बताया कि मैं ऐसी इंसान हूं, जो इस बात की परवाह नहीं करती कि लोग क्या सोचेंगे। लेकिन तब पता नहीं क्या हुआ, मैं लोगों के बारे में सोचने लगी। मैं यह सोचने लगी कि मेरे परिवार के लोग क्या बोलेंगे, दोस्त क्या बोलेंगे, इतना ही नहीं मुझे यह भी डर सताने लगा कि मैंने फहद अहमद से अगर शादी की तो लोग मुझे बॉलीवुड की पार्टियों में नहीं बुलाएंगे। मुझे समझ में नहीं आया कि ऐसा क्यों हो रहा था क्योंकि मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो इन सब चीजों के बारे में सोचे। लेकिन मेरे मन में यह ख्याल आ रहे थे और मैं डरी हुई थी।

23 सितंबर को ही स्वरा भास्कर की बेटी का जन्म हुआ था। अब उनकी बेटी राबिया एक साल की हो चुकी है। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी और दोनों की शादी उस समय खूब चर्चा में रही थी। सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर लोग जबरदस्त तरीके से चर्चा कर रहे थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com