Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक्टर अतुल परचुरे के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बोले- मैं उनका प्रशंसक हूं

हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर मराठी एक्टर अतुल परचुरे का सोमवार को 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। अतुल परचुरे के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने एक्स अकाउंट पर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Oct 15, 2024 | 09:46 AM

अतुल परचुरे के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर मराठी एक्टर अतुल परचुरे का सोमवार को 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई को एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। अतुल परचुरे के निधन की खबर उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी है। सूत्रों ने कहा कि परचुरे हाल ही में कैंसर से उबरे थे और पर्दे पर वापसी करने वाले थे लेकिन अचानक से उनकी स्वास्थ्य फिर से खराब होने लगी। इसके बाद पिछले दो दिनों में उनकी हालत काफी बिगड़ गई।

अतुल परचुरे के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने एक्स अकाउंट पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। शिंदे ने राज्य सरकार की ओर से परचुरे की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और खुद को एक्टर के प्रशंसकों में से एक करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परचुरे के निधन की खबर दुखद है। उन्होंने कहा कि मराठी रंगमंच और सिनेमा ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया।

ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी हुई हिट, भूल भुलैया 3 के बाद इस फिल्म में आएंगे नजर

सम्बंधित ख़बरें

वोट डालते समय कोई गड़बड़ी की तो… ये क्या बाेल गए डिप्टी सीएम शिंदे, राज्य में आया सियासी तूफान

शिंदे के गढ़ में शिवसेना की बढ़ी टेंशन, बागियों ने ठोकी निर्दलीय ताल, मंत्री सरनाईक ने दी चेतावनी

Thane: कुलगांव-बदलापुर में शिवसेना, भाजपा और राकांपा के लिए मनोनीत सदस्य की जंग

वरली डोम से Eknath Shinde का करप्शन सम्राटों पर तीखा हमला, बोले- जिधर टेंडर, उधर सरेंडर”

अतुल परचुरे को टीवी के बेहतरीन कलाकारों में से एक मन जाता है। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने ‘तरुण तुर्क’, ‘म्हातारे अर्क’ और ‘नटी गोटी’ जैसे नाटकों में अपने दमदार अभिनय से प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने ‘आरके लक्ष्मण की दुनिया’, ‘जागो मोहन प्यारे’, ‘यम हैं हम, और ‘बड़ी दूर से आए हैं’ जैसे बेहतरीन टीवी सीरियल में काम किया।

परचुरे ने कपिल शर्मा शो में भी हिस्सा लिया था और वह अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए थे। जहां उनकी कॉमेडी के अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और देखते ही देखते अतुल परचुरे कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले बड़े एक्टर बन गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतुल परचुरे को कैंसर डायग्नोस हुआ था। अतुल परचुरे के निधन से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है।

ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन की फिसली जुबान, भूल भुलैया 3 में कियारा अडवाणी के कैमियो का दे दिया हिंट

Chief minister eknath shinde became emotional on the death of actor atul parchure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 09:45 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.