शिल्पा शेट्टी (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
मुंबई: लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई का आगाज हो चुका है। लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने वॉक किया हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी के रैंप वॉक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शिल्पा शेट्टी ने गुलाबी कलर के खूबसूरत लहंगे में दिखाई दे रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने शुक्रवार रात को लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर गुलाबी लहंगे में वॉक किया।
शिल्पा शेट्टी ने गुलाबी लहंगे के साथ एक ऐसी चोटी बनाई, जिसमें वह देसी राजकुमारी की तरह दिख रही थीं। उन्होंने फैशन शो में मेघा का कलेक्शन ‘ख्वाब – ख्वाहिशों का शामियाना’ पेश किया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी बला की खूबसूरत लग रही हैं। काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार वेब सीरीज़ इंडियन पुलिस फ़ोर्स में देखा गया था। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस सीरीज़ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस शो का प्रीमियर इस साल की शुरुआत में अमेज़न प्राइम वीडियो पर हुआ था।
ये भी पढ़ें- शरवरी ने दशहरा और विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
शिल्पा शेट्टी अगली बार कन्नड़ फ़िल्म केडी: द डेविल में दिखाई देंगी। फिल्म में ध्रुव सरजा, वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद, संजय दत्त, जीशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रेम द्वारा निर्देशित, ‘केडी-द डेविल’, अखिल भारतीय बहुभाषी तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ होने वाली है। यह 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर है।
शिल्पा शेट्टी को हाल ही में एक इवेंट में देखा गया था। इस दौरान वह सुनील शेट्टी से मिली थीं। तब से सोशल मीडिया पर फैंस धड़कन 2 की मांग कर रहे हैं। 2000 में शिल्पा और सुनील ने ‘धड़कन’ में स्क्रीन स्पेस साझा किया था, जिसमें अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में थे। शिल्पा और सुनील के बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी सराहा था।
ये भी पढ़ें- दिशा पटानी ने गोल्डन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर