Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मंडप में इमोशनल हुईं अनंत की दुल्हनिया, पिता ने गले लगा कर राधिका को संभाला

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राधिका मर्चेंट अपने पिता वीरेन मर्चेंट के गले लगकर रो रही हैं। राधिका मर्चेंट का ये वीडियो देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jul 13, 2024 | 02:14 PM

(सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। अब सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की फोटोज और वीडियो छाई हुई हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राधिका मर्चेंट अपने पिता वीरेन मर्चेंट के गले लगकर रो रही हैं। राधिका मर्चेंट का ये वीडियो देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है।

वायरल वीडियो में वीरेन मर्चेंट अपनी बेटी का हाथ थामे मंडप की और बढ़ते हैं, तभी राधिका इमोशनल हो जाती है और अपने पापा को गले लगा लेती हैं। इसके बाद वीरेन मर्चेंट अपनी बेटी राधिका को शांत करते हैं। फिर वीरेन मर्चेंट अपनी बेटी का हाथ अनंत को सौंपते हैं। इस वीडियो में राधिका मर्चेंट और उनके पिता के बीच प्यारा सा बॉन्ड देखने मिलता हैं।

एक-दूसरे को  गले लगाते दिखें कपल

वायरल वीडियो में राधिका और अनंत अपने मंडप में खड़े होकर एक-दूसरे को खुशी से गले लगाते दिखाई दे रहे थे। कपल का ये खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। राधिका मर्चेंट ने शादी के लिए अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइन की गई लड्रेस पहनी थीं। सेलिब्रेटी फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने राधिका मर्चेंट को स्टाइल किया था। वहीं अनंत अंबानी के ड्रेस को सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट शालीन नैथानी ने स्टाइल किया था।

सम्बंधित ख़बरें

वन्यजीवों के लिए अनंत अंबानी को ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, ‘वनतारा’ को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहुंचे अनंत अंबानी के वंतारा सेंटर, बोले- यहां के जानवर मुझसे बेहतर…

Punjab Flood: रिलायंस फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए हाथ, जानिए कैसे घर-घर पहुंचायी मदद

Ganesh Chaturthi 2025: अनंत अंबानी से लेकर सेलेब्स तक बप्पा के स्वागत में हुए मग्न, वीडियोज आए सामने

अनंत की दुल्हनिया का लुक

राधिका मर्चेंट ने विदाई सेरेमनी में असली सोने के धागों से बना लहंगा पहना था। राधिका का लहंगा मल्टी पैनल वाला बनारसी ब्रोकेड का था। राधिका ने लहंगे के साथ असली सोने से बना ब्लाउज पेयर किया था। इसके साथ राधिका ने मैचिंग बनारसी ब्रोकेड का दुपट्टा पेयर किया था। राधिका ने बालों का जुड़ा बनाया था और गजरा लगाया हुआ था। राधिका ने हैवी नेकलेस, मांग टीका, हाथ फुल और मैचिंग इयररिंग्स पहने थे। राधिका की खूबसूरत सी स्माइल उनके लुक को और भी खास बना रही थी।

शादी में शामिल हुए बॉलीवुड सेलेब्स

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, राम चरण, उपासना कामिनेनी, राजकुमार राव, पत्रलेखा, एटली, कृष्णा प्रिया, रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, करण जौहर, अनन्या पांडे, कृति सनोन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे।

कपल की शादी में क्रिकेटर्स ने मारी धांसू एंट्री

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा तमाम क्रिकेटर्स अपनी वाइफ और फैमिली के साथ पहुंचे थे। इसमें जसप्रीत बुमराह, संजना गणेशन, महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी, सूर्यकुमार यादव, देविशा शेट्टी, केएल राहुल, अथिया शेट्टी, युजवेंद्र चहल, धनश्री, गौतम गंभीर, नताशा जैन शामिल हैं। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुए थे।

Anant bride gets emotional in the mandap father hugs radhika and consoles her

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2024 | 02:14 PM

Topics:  

  • Anant Ambani
  • radhika merchant

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.