आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में किया डेब्यू, सिल्वर मैटेलिक ड्रेस में एक्ट्रेस ने किया रैंप वॉक
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोमवार को पेरिस फैशन वीक में ग्लैमरस अंदाज में अपना डेब्यू किया। ब्यूटी ब्रांड लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करते हुए 'हाईवे' स्टार ने रैंप पर वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस सिल्वर मैटेलिक ड्रेस में दिखाई दी।
- Written By: सोनाली झा
आलिया भट्ट (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोमवार को पेरिस फैशन वीक में ग्लैमरस अंदाज में अपना डेब्यू किया। ब्यूटी ब्रांड लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘हाईवे’ स्टार ने रैंप पर वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस सिल्वर मैटेलिक ड्रेस में दिखाई दी। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस को ब्लैक ऑफ-शोल्डर जंप सूट के साथ पेयर किया। मेकअप के लिए एक्ट्रेस ने अपने होठों पर पिंक टच दिया। गीले बालों ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया।
आलिया को हाल ही में लोरियल पेरिस के लिए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वह कुछ दिन पहले पेरिस आई थीं। उन्हें अपने पति रणबीर कपूर के साथ पेरिस की सड़कों पर टहलते हुए भी देखा गया। दोनों ने एक फैन के साथ तस्वीर खिंचवाई, जो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आलिया भट्ट के नए लुक पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी जिगरा
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म जिगरा रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ वेदांग रैना भी हैं। आलिया भट्ट फिल्म में उनके भाई बने वेदांग रैना को बचाने के लिए संघर्ष करती हैं और इस दौरान आलिया भट्ट एक्शन सीन में नजर आती हैं। ट्रेलर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है और अब दर्शक बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Alia Bhatt की ट्रोलिंग पर Ranbir Kapoor का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किया जमकर कमेंट
Sonu Sood ने किया Alia Bhatt का सपोर्ट, बोले- ‘एक्टर की मेहनत को कैमरों की चमक से ना आंकें’
Beauty Secret Of Alia Bhatt: केवल स्कीनकेयर नहीं बल्कि देसी घी है आलिया भट्ट के ग्लोइंग स्कीन का सीक्रेट
Alia Bhatt Cannes 2026: आलिया भट्ट का कान्स 2026 में रॉयल विंटेज लुक वायरल, कॉर्सेट साड़ी गाउन ने खींचा ध्यान
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा
आलिया भट्ट की अल्फा
आलिया भट्ट इस समय जासूसी थ्रिलर फिल्म अल्फा की शूटिंग में बिजी है। वह फिल्म के शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंची है। इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी भी दिखाई देगी। फैंस आलिया की सभी फिल्म्स देखने के लिए काफी उत्साहित है। इसके अलावा आलिया निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में पति रणबीर कपूर और एक्टर विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की हैं। आलिया के फैंस ब्रह्मास्त्र 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर फैंस को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की केमेट्री बड़े पर्दे पर देखने मिलेगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई आलिया भट्ट रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।
ये भी पढ़ें- अली अब्बास जफर पर लगा बड़ा आरोप
