अभिषेक बच्चन को छोड़कर ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं दुबई, जानें क्या है पूरा मामला
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन इन दिनों सेपरेशन की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल के फैंस उनके लाइफ से जुड़ी हर अपडेट पर ध्यान रखते हैं। तलाक के खबर के बीच ऐश्वर्या, अभिषेक को छोडकर अपनी बेटी आराध्या के साथ शनिवार को दुबई पहुंची हैं।
- Written By: सोनाली झा
मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन इन दिनों सेपरेशन की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल के फैंस उनके लाइफ से जुड़ी हर अपडेट पर ध्यान रखते हैं। तलाक के खबर के बीच ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन को छोडकर अपनी बेटी आराध्या के साथ शनिवार को दुबई पहुंची हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स 2024 में शामिल होने के लिए दुबई पहुंची हैं।
दुबई से कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, जिसमें मां-बेटी की जोड़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। इससे पहले, शुक्रवार को अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को भी दुबई पहुंचते हुए देखा गया। SIIMA अवॉर्ड्स अभी चल रहे हैं। राणा दग्गुबाती और प्रणिता सुभाष समेत कई सितारे पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं और रेड कार्पेट पर अपनी स्टाइलिश उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Thailand Kidnapping: पाकिस्तानी के इशारे पर थाईलैंड में अपहरण! 70 लाख फिरौती मांगने वाले 5 भारतीय गिरफ्तार
Burj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
प्रपोजल वाली जगह पर फिर पहुंचे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, वायरल तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
अभिषेक बच्चन का न्यू हेयरस्टाइल
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में न्यू हेयरस्टाइल किया था। एक्टर के न्यू हेयरस्टाइल को यूजर्स सलामन खान से कैंपर कर रहे थे। सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिंग आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के नए लुक की फोटो शेयर की थी। आलिम हकीम के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा था कि अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय को रिझाने के लिए सलामन बनते जा रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा था कि लगता है धूम 4 की शूटिंग स्टार्ट हो गई है।
ऐश्वर्या राय अपने पति को करती है फॉलो
ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने पति यानी अभिषेक बच्चन को ही फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस के इस एक्शन से यह बात को साबित होता है कि कपल के बीच प्यार बहुत हैं। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन अपनी ब्यूटीफुल वाइफ ऐश्वर्या राय को मनाना के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हाल ही में उन्होंने ऐश्वर्या राय को एक सरप्राइज दिया था।
अभिषेक बच्चन का सरप्राइज
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में नई कार खरीदी थी। इस कार का नंबर 5050 ऐश्वर्या के फेवरेट नंबर है। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच में सब ठीक हो चूका हैं। कपल के फैंस की दुआ रंग लाई है। कपल के सेपरेशन की बात तब सामने आई, जब ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या को लेकर अलग से अंबानी की पार्टी में शामिल हुई थी। वहीं बाकी बच्चन परिवार अलग से पार्टी में शिरकत किए।
