रतन टाटा के अंतिम संस्कार में आमिर खान पहुंचे एक्स वाइफ किरण राव के साथ, बोले- देश के लिए दुखद दिन
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज यानी गुरुवार को ही रहा है। उनके अंतिम संस्कार में एक्टर आमिर खान अपने एक्स वाइफ किरण राव के साथ पहुंचे हैं।
- Written By: सोनाली झा
मुंबई: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज यानी गुरुवार को ही रहा है। उनके अंतिम संस्कार में एक्टर आमिर खान अपने एक्स वाइफ किरण राव के साथ पहुंचे हैं। मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने अपना दुख व्यक्त किया और देश के लिए टाटा के अपार योगदान के बारे में बात की।
आमिर खान ने कहा कि यह देश के लिए दुखद दिन है। देश के लिए रतन टाटा का योगदान अमूल्य है। हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे। किरण राव ने भी अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि आज का दिन दुखद है। वह बहुत अच्छे इंसान थे। यह वास्तव में दुखद है कि वह अब नहीं रहे। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है। अंतिम संस्कार से पहले आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को एनसीपीए, नरीमन पॉइंट में रखा गया है।
ये भी पढ़ें- रतन टाटा के निधन पर यूजर्स ने किया अमिताभ बच्चन को ट्रोल
सम्बंधित ख़बरें
Pooja Bhatt ने आमिर खान संग शेयर की पुरानी तस्वीर, बोलीं- एक दिन जरूर सुनाऊंगी इसके पीछे की पूरी कहानी
Arijit Singh Retirement: अरिजीत की रिटायरमेंट खबर सुन हैरान रह गए आमिर खान, बोले- हम लोग आएं या नहीं?
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
Aamir Khan New Cricket Movie: लगान के बाद नई क्रिकेट पारी खेलने को तैयार आमिर, आशुतोष के साथ फिर बनाएंगे टीम
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। रजनीकांत ने गुरुवार को एक्स पर बात करते हुए एक यादगार तस्वीर शेयर की है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है कि एक महान दिग्गज आइकन जिसने अपने विजन और जुनून से भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया। वह व्यक्ति जिसने कई पीढ़ियों के लिए लाखों नौकरियां पैदा कीं। वह व्यक्ति जिसे सभी प्यार करते थे और सम्मान देते थे। उन्हें मेरा हार्दिक नमन। मैं इस महान आत्मा के साथ बिताए हर पल को हमेशा याद रखूंगा। भारत का एक सच्चा सपूत अब नहीं रहा। शांति से विश्राम करें रतन टाटा।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी गुरुवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रतन टाटा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि एक युग अभी-अभी समाप्त हुआ है। उनकी विनम्रता, उनका महान संकल्प, उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र के लिए सर्वश्रेष्ठ करने का उनका दृढ़ संकल्प, हमेशा गर्व की बात है। आम मानवीय कारणों के लिए एक साथ काम करने का अवसर और विशेषाधिकार प्राप्त करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान था। बहुत दुखद दिन।
