ए आर रहमान के संगीत के साथ होगा कमला हैरिस के उम्मीदवारी का जश्न

संगीतकार ए आर रहमान अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस की ऐतिहासिक उम्मीदवारी का जश्न मनाने के वास्ते एक लाइव संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। चंदा जुटाने वाली एक भारतीय-अमेरिकी संस्था ने यह जानकारी दी।
AR Rahman Perform Live For Kamala Harris
तस्वीर मेें कमला हैरिस और संगीतकार ए आर रहमान
Published on
Updated on

वाशिंगटन: भारतीय संगीतकार ए आर रहमान अमेरिका में लाइव कंसर्ट करते हुए नजर आएंगे। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के ऐतिहासिक उम्मीदवारी का जश्न मनाने के लिए ए आर रहमान को न्योता दिया गया है। आपको बता दें कि ए आर रहमान संगीत के प्रति अपनी जुनूनियत के लिए पहचाने जाते हैं। संगीत के लिए उन्हें ऑस्कर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

'एशियन अमेरिकन पैसिफिक आइलैंडर्स (एएपीआई) विक्ट्री फंड' ने बृहस्पतिवार शाम को यह जानकारी साझा की। एएपीआई ने अगले महीने होने वाले चुनाव के लिए कमला हैरिस का समर्थन किया है। एएपीआई विक्ट्री फंड ने घोषणा की, "ए आर रहमान के साथ एक बहुत ही खास शाम।

राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस की ऐतिहासिक उम्मीदवारी का जश्न मनाने के लिए ए आर रहमान के साथ विश्व स्तरीय लाइव संगीत समारोह का आनंद लें, जो सीधे आपके घर पर स्ट्रीम किया जाएगा।" इस आयोजन के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है और रहमान ने अभी तक सोशल मीडिया पर इसके बारे में कोई पोस्ट नहीं किया है।

रहमान ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 1992 में तमिल फिल्म "रोजा" के संगीत से की, जो एक बड़ी सफलता थी। इसके बाद, उन्होंने कई तमिल और हिंदी फिल्मों के लिए संगीत दिया, जिनमें "बॉम्बे", "लागान", "रॉकस्टार" और "स्लमडॉग मिलियनेयर" शामिल हैं। उनके संगीत ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए, जिनमें दो अकादमी पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, एक बाफ्टा पुरस्कार और एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार शामिल हैं।

रहमान की संगीत शैली में पारंपरिक भारतीय संगीत, पश्चिमी शास्त्रीय संगीत और आधुनिक पॉप संगीत का मिश्रण है। उनके संगीत में अक्सर विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के तत्व शामिल होते हैं, जो उनकी विविधता और संगीत की गहराई को दर्शाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com