मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा 'ये आपकी दुआएं....'

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें लंबे वक्त से उड़ रही हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिससे फैंस का शक और भी गहरा गया है।
Arjun Kapoor shares cryptic post amid rumors of breakup with Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Updated on

मुंबई: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब पिछले कुछ समय से इन दोनों के बीच ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगी हैं। इस घर पर मलाइका और अर्जुन दोनों ने ही चुप्पी साधी हुई है। अब तक दोनों में से किसी ने इस पर खुलकर बात नहीं की है। पिछले कुछ वक्त पहले ही मलाइका के पिता का निधन हो गया था। इस दौरान अर्जुन कपूर मलाइका के परिवार के साथ उनकी मुश्किल घड़ी में नजर आए। इसके बाद से ही फैंस के बीच इनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खलबली मची हुई है।

अर्जुन कपूर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

दोनों ही स्टार्स अपने ब्रेकअप की खबर पर अब तक चुप हैं, लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया है, जिससे फैंस की बेचैनी और भी बढ़ गई है। एक्टर ने अपनी लाइफ से जुड़ा कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'आपके पास जो भी है उसके लिए आभारी रहो। ये कभी आपकी प्राप्रार्थनाओं का जबाव था।'

arjun kapoor, Arjun Kapoor shares cryptic note, malaika arora, arjun-malaika relationship status, arjun kapoor cryptic post, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट

पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का शक

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर फैंस के बीच सुगभुगाहट पैदा कर दी है। हर किसी के मन में इनके रिश्ते को लेकर शक पैदा हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये अपने टूट रिश्ते का दर्द बयां कर रहे हैं। वहीं दूसरा पक्ष इस पोस्ट को लेकर कहता है कि अगर इनके रिश्ते में खटास चल रही हैं, तो ये दोनों दुख की समय में साथ कैसे थे। यह भी देखें-कई बार मिला धोखा, दो बार तलाक का दर्द झेल चुकी हैं श्वेता तिवारी, दुखों से भरी थी लव लाइफ

कैसे फैंली ब्रेकअप की खबरें

अचानक से सोशल मीडिया पर अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की खबरें जोर पकड़ने लगीं। असल में इन खबरों ने तब जोर पकड़ा, जब मलाइका ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की और ना ही उनके ब्रर्थडे के सेलिब्रेशन में वो कहीं नजर आईं। इसके तुरंत बाद ये खबरें सामने आईं कि मलाइका किसी मिस्ट्री बॉय के साथ वेकेशन मना रही हैं। वहीं एक इवेंट में ये दोनों मौजूद थे, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को देखकर किनारा कर लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com