Anant Ambani-Radhika Merchant ने धूमधाम से किया गणपति विसर्जन, मुंबई की सड़कों पर किया जमकर डांस, पूरा परिवार दिखा साथ
Anant Ambani-Radhika Merchant Ganpati Visarjan Video: अंबानी परिवार के न्यूलीवेड अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने बप्पा के विसर्जन फंक्शन को खूब एंजॉय किया। अंबानी फैमिली के घर पर इस फंक्शन में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। अब अंबानी फैमिली का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गणपति विसर्जन के लिए जाते हुए पूरा परिवार झुमता नजर आ रहा है।|
- Written By: निक्की राय
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट ने धूमधाम से किया गणपति विसर्जन (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Anant Ambani-Radhika Merchant Ganpati Visarjan Video: अंबानी परिवार ने 7 सितंबर को अपने घर में गणपति जी की स्वागत किया था। न्यूलीवेड अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने इस पूरे फंक्शन को खूब एंजॉय किया। अंबानी फैमिली के घर पर इस फंक्शन में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। अब अंबानी फैमिली का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गणपति विसर्जन के लिए जाते हुए पूरा परिवार झुमता नजर आ रहा है।|
अनंत-राधिका ने किया विसर्जन
बता दें कि ये राधिका और अनंत अंबानी का शादी के बाद ये पहला गणपति उत्सव था। दोनों साथ में गणपति विसर्जन करते नजर आए। बीती रात दोनों साथ में मुंबई की सड़कों पर गणपति जी के विसर्जन के लिए जाते दिखे। दोनों ने साथ में ढोल पर डांस किया और एंजॉय करते दिखे। दोनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। जिस ट्रक पर गणपति बप्पा की मूर्ति को ये जाया जा रहा था, उस पर नीता अंबानी भी बच्चों के साथ फंक्शन में झुमती नजर आईं। इस दौरान पूरी फैमिली सड़कों पर मिठाई भी बांटती दिखी।
सम्बंधित ख़बरें
बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल
भगवान वेंकटेश्वर के दरबार पहुंचे अनंत अंबानी, मुंडन के बाद मंदिर को दी 25 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात- PHOTOS
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
काशी पहुंचे Anant Ambani: विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद किया मां अन्नपूर्णा का विशेष कुमकुम पूजा
खास अंदाज में दिखा जूनियर अंबानी कपल
इस खास मौके पर राधिका मर्चेंट ने शॉर्ट ब्लू लूज सिल्क कुर्ती पहनी थी। कुर्ती पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ था। वहीं अनंत अंबानी ऑरेंज कलर के कुर्ते-पजामे के खूबसूरत सेट में नजर आए।
अनंत-राधिका का शरारती अंदाज
गणपति विसर्जन के दौरान राधिका और अनंत सड़क पर मस्ती करते दिखे। दोनों ही एक-दूसरे को शरारती अंदाज में गुलाल लगाते दिखे। उनके इस अंदाज को देखकर इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-स्वीट कपल। अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई 2024 को हुई थी। इनकी शादी भारत की अब तक की सबसे महंगी शादी रही है। इनकी शादी में देश ही नहीं बल्कि विदेश के भी कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। इनकी शादी के बाद भी रिसेप्शन का फंक्शन 2-3 दिन तक चला था। वहीं इनका प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में हुआ था।
