Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यवतमाल में दिल दहला देने वाली घटना: खेत में बिछाए अवैध करंट की चपेट में आने से युवक करण टेकाम की दर्दनाक मौत

Yavatmal Accident News: यवतमाल के घाटंजी के दत्तापुर में खेत में अवैध करंट की चपेट में आने से दुधना निवासी करण टेकाम की मौके पर मौत हो गई। पुलिस और महावितरण मामले की जांच कर रहे हैं।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 03, 2026 | 10:37 AM

बिजली बाड़ मौत प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Yavatmal Farmer Illegal Electric Fencing Death: यवतमाल के जिले के घाटंजी तहसील के दुधना गांव निवासी युवक की खेत में छोड़े गए विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना दत्तापुर गांव के समीप खेत क्षेत्र में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेतों में अवैध रूप से बिजली का करंट छोड़ने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मौके पर ही हो गई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुधना निवासी करण टेकाम अपने दो मित्रों प्रवीण टेकाम और मंगेश आत्राम के साथ जंगल में खरगोश के शिकार के लिए गया था। शिकार के दौरान तीनों दत्तापुर गांव के समीप स्थित एक खेत से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान खेत में जंगली जानवरों को रोकने के उद्देश्य से बिछाई गई विद्युत तार से करण का पैर छू गया और उसे जोरदार करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि करण टेकाम की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद दोनों मित्रों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी कोई हलचल नहीं हो रही थी।

घटना से घबराए दोनों युवकों ने तत्काल मोबाइल फोन के माध्यम से गांव के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुज्जू पटेल सहित अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने करण को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी की, लेकिन जांच में उसकी मृत्यु की पुष्टि हो गई। इसके बाद मुज्जू पटेल ने तत्काल घाटंजी पुलिस थाने को घटना की सूचना दी

सम्बंधित ख़बरें

पूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट

भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त

चंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल

नासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन

पुलिस उपनिरीक्षक मडावी ने किया पंचनामा

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केशव ठाकरे के निर्देश पर पुलिस उपनिरीक्षक अशोक मडावी, जमादार विनोद मेश्राम, अमित लोखंडे तथा वाढई मेजर घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही महावितरण (एमएससीबी) के अधिकारी किनाके को भी सूचना दी गई। पहले विद्युत आपूर्ति बंद की गई, जिससे आगे किसी अन्य दुर्घटना की आशंका को टाला गया। इसके बाद पुलिस और महावितरण टीम ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का पंचनामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- वाशिम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 10.20 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि संबंधित खेत में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए अवैध रूप से विद्युत करंट छोड़ा गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दुखद घटना से दुधना सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने खेतों में अवैध रूप से करंट छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Youth dies of electric current in farm dattapur 2026 yavatmal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 10:37 AM

Topics:  

  • Accidental Death
  • Maharashtra News
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.