Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यवतमाल में पानी का बिल डकार गए सरकारी दफ्तर! 105 करोड़ की वसूली के लिए विभाग ने कसी कमर, अब कटेगा कनेक्शन

Yavatmal Tax News: यवतमाल में 105 करोड़ के बकाया जलकर की वसूली हेतु विशेष अभियान शुरू नगर पालिका,अस्पताल और पुलिस विभाग सहित कई सरकारी दफ्तरों पर करोड़ों की देनदारी है, भुगतान न करने पर कनेक्शन कटेंगे

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Feb 26, 2026 | 06:16 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal Water Tax Recovery News: यवतमाल शहर में जलापूर्ति बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए जलप्रदाय विभाग के कर्मचारी अब ऑन फील्ड उतर चुके हैं। कुल 105 करोड़ रुपये की बकाया राशि की वसूली के लक्ष्य के साथ विशेष अभियान शुरू किया गया है। हालांकि हैरानी की बात यह है कि बीते एक वर्ष में अब तक केवल 10 करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है। जीवन प्राधिकरण के अनुसार, सबसे अधिक बकाया नगर पालिका पर है, जिस पर करीब 32 करोड़ रुपये की देनदारी है।

वहीं ग्रामपंचायतों पर 3 करोड़ 38 लाख 26 हजार 990 रुपये बकाया हैं। इसके अलावा विभिन्न शासकीय विभागों पर भी लाखों रुपये का जलकर बकाया है। इनमें निर्माण विभाग पर 57 लाख 53 हजार 210 रुपये, सिंचाई विभाग निवास पर 44 लाख 14 हजार 90 रुपये, जिला परिषद व निवास पर 16 लाख 16 हजार 750 रुपये, डीएसपी कार्यालय पर 38 लाख 63 हजार 380 रुपये बकाया हैं।

इसी प्रकार वन विभाग पर 8 लाख 50 हजार रुपये, जेल विभाग पर 5 लाख 28 हजार रुपये, जिलाधिकारी कार्यालय पर 49 लाख रुपये तथा टेलीफोन कार्यालय पर 13 लाख रुपये की बकाया राशि दर्ज है। सर्जन अस्पताल पर 1 करोड़ 3 लाख 52 हजार 490 रुपये, पॉलिटेक्निक पर 46 लाख रुपये और न्यायालय पर 72 हजार रुपये का जलकर बकाया है।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया: दपूमरे नागपुर मंडल का ‘रेल वन ऐप’ अभियान; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी रेलवे की सभी डिजिटल सेवाएं

CM फडणवीस ने यवतमाल को दी बड़ी सौगात, 570 करोड़ की जिला वार्षिक योजना को मिली अंतिम मंजूरी

महाराष्ट्र में सड़क हादसों पर लगाम: जनवरी में मौतों में 8% की बड़ी गिरावट, इन 10 जिलों में दिखा सुरक्षा का दम

गोंदिया में माफियाओं की मनमानी, नियमों को ताक पर रखकर सायटोला से लूटी जा रही रेत, जानें पूरा मामला

भुगतान न करने पर कटेगा कनेक्शन

विभाग का कहना है कि केवल शासकीय कार्यालय ही नहीं, बल्कि यवतमाल शहर में जलापूर्ति का लाभ उठाने वाले अन्य उपभोक्ताओं पर भी बड़ी मात्रा में बिल बकाया है। इसी को देखते हुए अब बकायादारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। समय पर भुगतान न करने वालों के जल कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जा सकती है। जीवन प्राधिकरण विभाग के अधिकारी गोपाल जीवने के अनुसार, 105 करोड़ रुपये की वसूली। वसूली एक बड़ी चुनौती है, लेकिन चरणबद्ध कार्रवाई के जरिए लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- गोंदिया: दपूमरे नागपुर मंडल का ‘रेल वन ऐप’ अभियान; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी रेलवे की सभी डिजिटल सेवाएं

जिम्मेदारी के साथ स्वयं आगे आकर बकाया राशि जमा करें

विभाग ने बकायादारों से अपील की है कि वे स्वयं आगे आकर बकाया राशि जमा करें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से यह स्पष्ट हो गया है कि यदि समय रहते भुगतान नहीं हुआ तो कई शासकीय और निजी संस्थानों की जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। अब देखना यह होगा कि ऑन फील्ड शुरू हुआ यह विशेष वसूली अभियान कितना असरदार साबित होता है।

विभाग/संस्थान बकाया राशि (अनुमानित)
यवतमाल नगर पालिका ₹32 करोड़
ग्राम पंचायतें (सामूहिक) ₹3.38 करोड़
सर्जन अस्पताल ₹1.03 करोड़
सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ₹57.53 लाख
जिलाधिकारी कार्यालय ₹49 लाख
पॉलिटेक्निक कॉलेज ₹46 लाख
सिंचाई विभाग (निवास) ₹44.14 लाख
डीएसपी (DSP) कार्यालय ₹38.63 लाख
जिला परिषद ₹16.16 लाख

Yavatmal water tax recovery campaign 105 crore dues government offices

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2026 | 05:58 PM

Topics:  

  • Maharahstra News
  • Maharashtra Government
  • Mumbai Water Taxi
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.