Yavatmal News: उमरखेड़ ब्लास्ट के मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख सहायता की मांग

Umarkhed Blast Compensation: उमरखेड़ में 26 सितंबर को हुए भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत और पांच लोग घायल हुए। कांग्रेस ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
yavatmal umarkhed blast compensation demand for victims
उमरखेड़ ब्लास्ट मुआवजा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Umarkhed Dhanaki Road Blast: यवतमाल जिले के उमरखेड़ तहसिल के ढाणकी रोड, उमरखेड में शनिवार 26 सितंबर को हुए भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की घटना से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गंभीर रूप से घायल लोगों के परिवारों को भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए तथा घायलों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता आपदा प्रबंधन निधि से देने की मांग उमरखेड तालुका कांग्रेस कमेटी ने राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को दिए ज्ञापन में की है

yavatmal umarkhed blast compensation demand for victims
Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में आज बारिश या गर्मी? जानें मुंबई, नागपुर समेत पूरे राज्य का मौसम

विस्फोटकों की जांच की भी उठी मांग

ज्ञापन में ब्लास्टिंग वाहनों को विस्फोटक उपलब्ध कराने वाले लोगों की गहन जांच करने, बिना अनुमति विस्फोटक उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा विस्फोटक ले जाने वाले वाहनों के मानव बस्तियों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई है। 26 सितंबर को शहर के ढाणकी रोड स्थित एक वेल्डिंग वर्कशॉप में ट्रैक्टर पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान हुए विस्फोट में अविनाश केशव बेले (32) और साजेब खान अनिस खान (15) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतकों-घायलों के लिए मुआवजे की मांग

वहीं शेख जावेद शेख बाबू (19) और वैभव बोक्से (15) की नांदेड में उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का नांदेड में उपचार जारी है। इस हृदयविदारक घटना में किसी परिवार ने अपना सहारा खोया है तो किसी परिवार का चिराग बुझ गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख और गंभीर घायलों के परिवारों को 5 लाख रुपए की सहायता देने की मांग की है।

yavatmal umarkhed blast compensation demand for victims
छत्रपति संभाजीनगर के मनपा अस्पतालों में मिले AC शवपेटी, नगरसेवक वैद्य ने मेयर को लिखा पत्र

उमरखेड़ में भीषण विस्फोट के बाद कांग्रेस का ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में तालुका कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता नंदकिशोर अग्रवाल, तालुका अध्यक्ष अनिल कदम, दत्तराव शिंदे, गोपाल अग्रवाल, सोनू खतीब, शेख ख्वाजा शेख फत्रू, सिद्धेश्वर जगताप, सुधाकर लाहेवार, शेख अजहर, नासिर अमीर उल्ला खान, रियाज खान करामत खान, उत्तमराव पांडे, गजानन महाराज भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com