यवतमाल में खूनी लव ट्रायंगल; दोस्त की गर्लफ्रेंड से किया बात तो दोस्तों ने ही घर के सामने ले ली जान

Yavatmal Love Triangle: यवतमाल में गर्लफ्रेंड बात करने पर विवाद कर 18 वर्षीय रोहित मेश्राम को शनिवार तड़के घर के सामने नाबालिग दोस्त ने फोन कर बुलाया और साथी संग धारदार हथियार से हत्या कर दी।
यवतमाल लव ट्रायंगल
यवतमाल में खूनी लव ट्रायंगलsocial media
Published on
Updated on

Yavatmal Horror Minors Turn Murderers : महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 'गर्लफ्रेंड' से बात करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया।शनिवार तड़के यवतमाल के पिंपलगांव इलाके में एक 18 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का आरोप दो नाबालिग लड़कों पर है, जिनमें से एक मृतक की गर्लफ्रेंड से कथित तौर पर बात करता था। मृतक की पहचान रोहित वीरेंद्र मेश्राम (18) के रूप में हुई है, जो इसी इलाके का निवासी था।

रात के अंधेरे में रची गई साजिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार तड़के करीब 1 से 1.30 बजे के बीच की है. रोहित घर पर सो रहा था, तभी एक नाबालिग लड़के ने उसे फोन कर घर के नीचे बुलाया।चूंकि हमलावर रोहित का परिचित था, इसलिए रोहित बिना किसी शक के नीचे चला गया।

काफी देर तक जब रोहित वापस नहीं लौटा, तो घर पर मौजूद उसके परिजनों को चिंता होने लगी. इसी बीच, करीब 1.45 से 2 बजे के बीच परिजनों को घर के बाहर से जोर-जोर से चिल्लाने और कराहने की आवाजें सुनाई दीं।

परिजनों के सामने ही धारदार हथियार से हमला

आवाज सुनकर रोहित के छोटे भाई पार्थ और अन्य परिजन तुरंत घर से बाहर भागे। बाहर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि फोन कर बुलाने वाला नाबालिग और उसका एक अन्य साथी रोहित पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे।

रोहित खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था और अपनी जान की भीख मांग रहा था। परिजनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और शोर मचाया, लेकिन हमलावर तब तक रोहित को गंभीर रूप से घायल कर चुके थे। परिजनों को आता देख दोनों नाबालिग हमलावर मौके से फरार हो गए।

विवाद की जड़:'लव ट्रायंगल' और बालाजी पार्क की भिड़ंत

यवतमाल जिले पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आई है कि हत्या की वजह 'लव ट्रायंगल' है। मुख्य आरोपी नाबालिग युवक मृतक रोहित की गर्लफ्रेंड से मोबाइल पर बात करता था। कुछ दिनों पहले रोहित ने आरोपी को अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हुए देख लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बालाजी पार्क परिसर में तीखा विवाद हुआ था।

तब तो मामला शांत हो गया था, लेकिन नाबालिग आरोपी के मन में रोहित के प्रति रंजिश भर गई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने रोहित की हत्या की साजिश रची।

यवतमाल लव ट्रायंगल
मेरा छात्र देवेंद्र आज भी उतना ही विनम्र है, शिक्षिका सावित्री सुब्रमण्यम ने खोले CM फडणवीस के बचपन के राज

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल रोहित को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की, लेकिन ज्यादा खून बह जाने और महत्वपूर्ण अंगों पर चोट लगने के कारण रोहित ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। यवतमाल पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य नाबालिग आरोपी और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। लव ट्रायंगल की इस घटना से पिंपलगांव और बालाजी पार्क इलाके में तनावपूर्ण शांति है और नाबालिगों में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति को लेकर लोग चिंतित हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com