Yavatmal: पुसद में अवैध गैस सिलेंडरों का जखीरा बरामद! एलसीबी की छापेमारी में 21 सिलेंडर जब्त

Yavatmal Police Raid: यवतमाल पुलिस की पुसद में बड़ी कार्रवाई। 21 अवैध गैस सिलेंडर जब्त, ₹60,000 का माल बरामद। एसपी कुमार चिंता के निर्देश पर एलसीबी ने मारा छापा।
mumbai-devnar-illegal-gas-cylinder-black-marketing-arrest
मुंबई अवैध गैस सिलेंडर मामला (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Pusad Illegal Gas Cylinders: यवतमाल जिले के पुसद शहर में पुलिस ने अवैध रूप से व्यावसायिक गैस सिलेंडर का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इंद्रप्रस्थ नगर क्षेत्र में की गई इस छापेमारी में कुल 21 गैस सिलेंडर और करीब 60 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। यह कार्रवाई 27 मार्च की दोपहर में की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पुसद क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर के भंडारण की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंद्रप्रस्थ नगर स्थित सावरकरलाल मुथुरलाल जाट के घर पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस को इंडेन और एचपी कंपनी के 19 बड़े (19 किलो) और 2 छोटे (5 किलो) गैस सिलेंडर मिले। जांच के दौरान आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सभी सिलेंडरों को अवैध मानते हुए जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सिलेंडरों की कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

ऐसी किसी भी गतिविधि को नहीं चलने देंगे

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण या ऊंचे दामों पर बिक्री न करें। यदि किसी को ऐसी गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, उपविभागीय पुलिस अधिकारी हर्षवर्धन बी.जे., यवतमाल एलसीबी पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे, तहसीलदार रेखा वीणा के मार्गदर्शन में एपीआई धीरज बांडे, शरद लोहकरे, मुन्ना आडे, संतोष भोरगे, तेजाब रणखांब, सुभाष जाधव, रमेश राठोड, कुणाल मुंडोकार, सुनील पंडागले, रविंद्र श्रीरामे, राजेश जाधव, यवतमाल के निरीक्षण अधिकारी अमोल महाजन, आपूर्ति निरीक्षक आशीष पवार, संगीता तेर, छाया जामकर, अमित अजमिरे, छाया लोंढे, गोदाम प्रबंधक सतील आलने ने की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com