Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यवतमाल में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सवाल, नागरिकों ने मांगा स्थायी समाधान

Encroachment Removal Drive: यवतमाल नगर परिषद द्वारा 300 से अधिक अवैध दुकानों पर की गई बड़ी कार्रवाई के बाद अब नागरिकों को अतिक्रमण दोबारा लौटने की आशंका सता रही है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 17, 2026 | 12:48 PM

यवतमाल नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Yavatmal Municipal Corporation Encroachment Drive: यवतमाल नगर परिषद द्वारा मई 2026 से शहर में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख सड़कों, चौकों और बाजार क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। हालांकि, पिछले अनुभवों को देखते हुए नागरिकों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह अभियान भी कुछ दिनों का दिखावा बनकर रह जाएगा और हटाए गए अतिक्रमण फिर से उसी स्थान पर लौट आएंगे?

नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद केवल कार्रवाई करने तक सीमित रहती है, जबकि छोटे व्यापारियों के पुनर्वास, वैकल्पिक व्यवस्था और स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। साथ ही बड़े और प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमणों पर नरमी बरतने तथा छोटे दुकानदारों को निशाना बनाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

यवतमाल नगर परिषद की मौजूदा कार्रवाई के तहत गोधनी मार्ग, दारव्हा रोड, आर्णी रोड, आजाद मैदान क्षेत्र, नेताजी मार्केट सहित शहर के कई व्यस्त इलाकों में अभियान चलाकर 300 से अधिक अस्थायी दुकानें, टपरियां और अन्य अतिक्रमण हटाए गए हैं। फिलहाल हटाई गई जगहों पर दोबारा अतिक्रमण दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन नागरिकों को आशंका है कि कुछ दिनों या सप्ताहों बाद फिर वही स्थिति बन सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra RTI Rule: आरटीआई नियमों में बदलाव पर अन्ना हजारे नाराज, सरकार के खिलाफ अनशन की चेतावनी

नागपुर में मॉडल मिल पुनर्विकास अटका, 320 परिवारों की सुरक्षा पर संकट, पुनर्विकास कार्य अधर में ठेकेदार पर सवाल

मुंबई-ठाणे और रायगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा के आसार

टूट गया सपनों का रेल मार्ग! विकास की उम्मीदों पर चला बुलडोजर, नासिक- सिन्नर में फूटेगा जनआक्रोश

नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों से दैनिक शुल्क और पट्टी वसूली के माध्यम से हर वर्ष लाखों रुपये की आय भी प्राप्त की जाती है।

हटाए गए गरीबों के पुनर्वास की नहीं व्यवस्था

फेरीवालों, टपरी संचालकों और लघु व्यापारियों के लिए वैकल्पिक स्थानों की व्यवस्था नहीं, अधिकृत हॉकर्स जोन विकसित करने की दिशा में ठोस पहल का अभाव, अतिक्रमण रोकने के लिए प्रभावी निगरानी और सख्त अमल नहीं, स्थायी समाधान के बजाय केवल समय-समय पर अभियान चलाने की परंपरा इन्हीं कारणों से अतिक्रमण हटाने और फिर उसके दोबारा होने का चक्र लगातार जारी रहने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- ठाणे में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर एकनाथ शिंदे सख्त; सड़कों की मरम्मत और क्लस्टर पुनर्विकास के निर्देश

विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

अतिक्रमण विरोधी पथक प्रमुख अमोल मदने ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना, फुटपाथों को नागरिकों के लिए मुक्त कराना तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमणमुक्त रखना है। उन्होंने बताया कि हटाए गए स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए संबंधित विभागों और पथकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे अतिक्रमण पर बार-बार निगरानी बनाए रखना जरूरी है ताकि समस्या फिर से खड़ी न हो।

Yavatmal municipal council encroachment drive hawkers rehabilitation issue 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 12:48 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.