Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यवतमाल: ‘महा रेशिम अभियान 2026’ के तहत शहतूत खेती पर 4.32 लाख की मदद; किसानों से ऑनलाइन आवेदन की अपील

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 20, 2026 | 06:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal Agriculture News: यवतमाल जिले में तुती (शहतूत) की खेती और रेशम उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए रेशम संचालनालय, नागपुर द्वारा महा रेशीम 2026 अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 4 फरवरी से शुरू होकर किसानों को रेशम उत्पादन के लिए जागरूक करने और नए लाभार्थी तैयार करने पर केंद्रित है।

संचालनालय के निर्देशानुसार जिन गांवों में पहले से तुती की खेती और रेशम उत्पादन हो रहा है, वहां शिविर आयोजित कर किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही आसपास के गांवों में भी इस योजना का विस्तार किया जा रहा है। किसानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

आवेदन के दौरान आधार कार्ड, सातबारा उतारा, 8-अ नमूना तथा तुती खेती के क्षेत्र का फोटो अपलोड करना अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क 559 रुपये (जीएसटी सहित) ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन की जांच जिला रेशम अधिकारी द्वारा कर मंजूरी दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल: 26 साल बाद अलविदा जुमा का दुर्लभ संयोग, आज ईद की रौनक

टोल नाके को लेकर MVA आक्रामक, जिलाधिकारी द्वारा बैठक के निर्णय लिखित में नहीं देने का आरोप

चिलगव्हाण में अन्नत्याग आंदोलन, सांसद देशमुख ने की भेंट, किसानों के मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास

अहिल्यानगर में ओलावृष्टि का कहर, बाग-बगीचे और फसलें तबाह, किसानों परेशान

जिला रेशम अधिकारी सुनील दत्त प्रभाकर फडके के अनुसार, वर्तमान में जिले में 654 किसान 749.50 एकड़ क्षेत्र में तुती की खेती कर रहे हैं। वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 89 किसानों ने 94 एकड़ क्षेत्र के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि जिले को 300 एकड़ का लक्ष्य दिया गया है।

तीन वर्षों में 4.32 लाख तक सहायता

मनरेगा के तहत शहतूत की खेती, देखभाल और रेशम कीट पालन गृह के लिए तीन वर्षों में कुल 4.32 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है।इसके अलावा केंद्र सरकार की सिल्क समग्र-2 योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को 75% तक अनुदान मिलता है।

  • 1 एकड़ तुती खेती के लिए 45 हजार रुपये
  • ड्रिप सिंचाई के लिए 45 हजार रुपये
  • रेशम कीट पालन गृह के लिए 2,43,750 रुपये
  • अन्य आवश्यक सामग्री पर अतिरिक्त सहायता

Yavatmal maha reshim abhiyan 2026 sericulture subsidy farmers apply

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 06:08 PM

Topics:  

  • Agriculture Sector
  • farmers demand
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.