-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Gunj Child Death Private Doctor
Yavatmal: गुंज के प्राइवेट अस्पताल में निमोनिया से 3 बच्चे की मौत, FDA ने जांच लिए भेजे नमूने
- Written By: आकाश मसने
Yavatmal News: यवतमाल के गुंज गांव में 3 वर्षीय विश्वनाथ राठौड़ की इलाज के दौरान मौत, परिजन ने निजी डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए, बस स्टॉप चौक पर तनाव, पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
Yavatmal News In Hindi: यवतमाल जिले की महागांव तहसील के गुंज गांव में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत होने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बच्चे की मौत को लेकर परिजनों ने प्राइवेट डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बच्चे का शव लेने से इंकार कर दिया, जिसके चलते गुरुवार को गुंज बस स्टॉप चौक पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस का भारी बंदोबस्त तैनात किया गया।
मृतक बच्चे का नाम विश्वनाथ राजू राठौड़ (3) बताया गया है। बच्चे के माता-पिता जम्मू-कश्मीर में काम करते हैं, इसलिए वह अपनी दादी के साथ गुंज गांव में रह रहा था।
बताया जाता है कि बच्चे को निमोनिया था, जिसके इलाज के लिए परिजन उसे गुंज के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। इलाज के दौरान ही कुछ ही देर में बच्चे की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
30 गांवों में श्मशान भूमि की सुविधा नहीं: मारेगांव में सालों से उठ रही मांग को प्रशासन ने किया नजरअंदाज
Amravati News: समय पर सूचना नहीं देने पर अधिकारी पर कार्रवाई, राज्य सूचना आयुक्त ने लगाया दंड
Yavatmal News: उमरखेड़ के किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील, कृषि जानकारी मिलेगी मोबाइल पर
बच्चे के माता-पिता जम्मू-कश्मीर में होने के कारण शव को सवना के ग्रामीण अस्पताल में रखा गया। इस घटना के बाद परिजन महागांव पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (AD) का मामला दर्ज करने की बात कही।
यवतमाल में हुआ पोस्टमार्टम
इस बीच डॉक्टर और परिजन दोनों ही पक्ष महागांव थाने पहुंचे थे। शुक्रवार को बच्चे का पोस्टमार्टम यवतमाल में किया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि बच्चे की मौत के लिए प्राइवेट डॉक्टर जिम्मेदार है या नहीं। बताया जा रहा है कि इस मामले में परिजन और डॉक्टर के बीच लाखों रुपए तक का आर्थिक व्यवहार हुआ है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में है।
यह भी पढ़ें:- ट्रेन से कटकर बाघ ‘T40 बिट्टू’ की मौत, बल्लारशाह-गोंदिया रेलवे लाइन पर हुआ हादसा
FDA ने जांच को भेजे नमूने
निमोनिया से पीड़ित तीन वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में यह जांच की जा रही है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने कौन सी दवा या डोज दी थी। बच्चे की मौत के बाद एफडीए (औषधि प्रशासन विभाग) ने उपचार में इस्तेमाल की गई दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि किस कंपनी की दवा के उपयोग से बच्चे की मौत हुई।
ग्रामीण क्षेत्र में ढेरों अवैध चिकित्सक
गुंज क्षेत्र में करीब 20 से 22 प्राइवेट डॉक्टर सक्रिय हैं, जबकि काली दौलतखान इलाके में लगभग 40 के करीब ऐसे अवैध डॉक्टरों का कारोबार फल-फूल रहा है। महागांव तहसील के ग्रामीण इलाकों में 100 से अधिक बंगाली और स्थानीय डॉक्टर बिना अनुमति के चिकित्सा व्यवसाय कर रहे हैं। ये डॉक्टर अक्सर बॉम्बे मार्केट की निम्न गुणवत्ता वाली दवाओं का उपयोग करते हैं, जिससे ग्रामीणों का स्वास्थ्य गंभीर खतरे में है।
Yavatmal gunj child death private doctor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














