यवतमाल के घाटंजी में गणपति विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर गहरी खाई में गिरा, एक व्यक्ती की मौत; JCB से निकाला शव

Yavatmal Ghatanji Tractor Accident:घाटंजी के कोंडझाई फाटा के पास गणपति विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 70 वर्षीय दत्ताजी चोटे की मौत हो गई।
Yavatmal Ganpati Visarjan Accident
ट्रैक्टर खाई में गिरा, बुजुर्ग की मौत सोर्स:फोटो नवभारत
Published on
Updated on

Yavatmal Ganpati Visarjan Accident: यवतमाल के घाटंजी सं. कोंडझाई फाटा के पास गणपति विसर्जन से लौट रहे ट्रैक्टर के गहरी खाई में पलट जाने से भीषण हादसा हो गया।

हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से 70 वर्षीय दत्ताजी लक्ष्मण चोटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोंडाई में गणपति विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली गई थी। विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने के बाद लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान दत्ताजी चोटे भी ट्रैक्टर पर सवार हो गए।

कोंडझाई फाटा के पास पहुंचते ही चालक का अचानक नियंत्रण छूट गया। इसके बाद ट्रैक्टर सड़क से नीचे जाकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर को खाई में गिरता देखकर उस पर सवार अन्य लोगों ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

ट्रैक्टर के नीचे दब गए बुजुर्ग

हादसे के दौरान दत्ताजी चोटे समय रहते ट्रैक्टर से बाहर नहीं निकल पाए। ट्रैक्टर के पलटने के बाद वे उसके नीचे बुरी तरह दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी केशव ठाकरे, राहुल खंडागले सहित पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिक और मित्र मंडली भी एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

JCB की मदद से निकाला बाहर

यवतमाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे दत्ताजी को बाहर निकालने के लिए तत्काल JCB बुलवाई। काफी प्रयास के बाद उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद शव को एम्बुलेंस के जरिए घाटंजी ग्रामीण अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई।

Yavatmal Ganpati Visarjan Accident
आचार संहिता के बीच पुणे मनपा का बड़ा फैसला, 20 से अधिक अत्यावश्यक प्रस्तावों को मंजूरी

पीछे रह गई वृद्ध पत्नी

कोंडाई में गणपति विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली गई थी। विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने के बाद लोग वापस घर लौट रहे थे। दत्ताजी चोटे बेहद गरीब परिवार से थे। बताया गया कि घर में वे और उनकी 70 वर्षीय पत्नी ही रहते थे। उनकी चार बेटियां हैं और सभी का विवाह हो चुका है। परिवार के इस उम्रदराज सदस्य की हादसे में मौत से उनकी पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार के सहारे की इस तरह अचानक मौत होने से वृद्ध पत्नी अकेली रह गई हैं। घटना की जानकारी फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com