यवतमाल में अफवाह का कहर: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने कार सवारों को पीटा
Yavatmal News: घाटंजी के पांढुर्णा में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने एक कार सवार समूह की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में 8 से 10 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
- Written By: रूपम सिंह
यवतमाल में बच्चा चोरी अफवाह बेरहमी से पिटाई (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Child Lifting Rumors News: यवतमाल जिले के घाटंजी तहसील अंतर्गत पांढुर्णा क्षेत्र में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के शक में कुछ लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात 8 से 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना 15 मार्च की शाम करीब 6 बजे सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रामा शामराव जाधव (39), निवासी बोरी अरब, तहसील दारव्हा ने घाटंजी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बताया गया कि छत्तीसगढ़ के एक व्यवसायी को पैसे नहीं देने के कारण वह रामा जाधव को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी कारण रामा जाधव अपने कुछ मित्रों के साथ एक चारपहिया वाहन से मुकूटबन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में संजय नामक व्यक्ति मिलने पर उसे शक के आधार पर वाहन में बैठाकर मारपीट की गई। जब वाहन बोरी अरब की ओर जा रहा था,
तब कामठवाडा गांव के पास संजय ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोगों को शक हुआ कि वाहन में बैठे लोग बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। इस संदेह के चलते यवतमाल ग्रामीणों ने कार पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वाहन को तलणी की ओर मोड़ दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Yavatmal News: आदिवासी विद्यार्थियों के खाने के पड़े लाले, झरी जामणी में मिड-डे मील योजना पर अनाज संकट
सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
यवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
ये भी पढ़े:- महागांव में गुंज सबस्टेशन से एजी सप्लाई बंद, खेत-व्यवसाय प्रभावित; किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
मामला दर्ज कर जांच की गई शुरू
- वहीं कामठवाडा के कुछ ग्रामीणों ने पांढुर्णा गांव के लोगों को भी इसकी जानकारी दी। इसी बीच वाहन का टायर निकल जाने के कारण कार में सवार 5 से 6 लोग बाहर उतरकर भागने लगे।
- इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और सड़क पर ही उनकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही वाहन के कांच भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद रामा शामराव जाधव ने घाटंजी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
- यवतमाल पुलिस ने अज्ञात 8 से 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
