- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Farmer Loan Waiver Data Collection Deadline
किसानों के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम! आधार और फार्मर ID नहीं दी, तो हाथ से निकल सकता है कर्जमाफी का मौका
Farmer Loan Waiver 2026: यवतमाल में किसान कर्जमाफी की सुगबुगाहट तेज! 1.32 लाख बकायादारों का डेटा जुटाने में लगा सहकार विभाग। आधार और फार्मर आईडी न होने पर कट सकता है नाम।
- Written By: प्रिया जैस

किसानों की कर्जमाफी (AI Gernerated Image)
Yavatmal Co-operative Bank: सेवा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से वितरित किए गए कृषि ऋण के बकाया खातों से संबंधित जानकारी जुटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू है। इसके लिए छुट्टी के दिनों में भी जिला बैंक की शाखाएं, विकास संस्थाएं तथा सहकार विभाग के कार्यालय खुले रखे गए हैं। अगले दो दिनों में सभी बैंकों को यह जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी है।
‘किसान कर्जनिवारण योजना’ के लिए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिले की सेवा सहकारी संस्थाओं में कुल 1 लाख 32 हजार 119 बकाया किसान सदस्य हैं। इन पर 775 करोड़ रुपये की मूलधन राशि और करीब 640 करोड़ रुपये का ब्याज बकाया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट संकेत दिए गए हैं कि भविष्य में यदि कर्जमाफी की घोषणा होती है, तो लाभ के लिए आधार कार्ड और फार्मर आईडी अनिवार्य होगी।
किसानों की कर्जमाफी पर असर
हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी कई किसान आवश्यक दस्तावेज देने में उदासीन नजर आ रहे हैं। कहीं जानकारी के अभाव में तो कहीं तकनीकी समस्याओं के कारण यह प्रक्रिया अटकी हुई है। इसके चलते सेवा सहकारी संस्थाओं पर जानकारी संकलन का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। बार-बार सूचना देने के बावजूद अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की शिकायत संस्था प्रतिनिधियों ने की है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
यदि समय रहते जानकारी एकत्र नहीं की गई, तो जरूरतमंद किसानों को कर्जमाफी से वंचित रहना पड़ सकता है। इसलिए प्रशासन, सहकारी संस्थाओं और बैंकों की ओर से किसानों से अपील की जा रही है कि वे अपना आधार नंबर, फार्मर आईडी जल्द से जल्द जमा करें।
यह भी पढ़ें – महापौर चुनाव से पहले अंडरग्राउंड कांग्रेस पार्षद, 34 के फेर ने बदले समीकरण, गठबंधन के मिले संकेत!
भले ही सरकार ने अभी तक कर्जमाफी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जिस तरह से जानकारी संकलन की मुहिम तेज की गई है, उससे आने वाले समय में बड़े फैसले की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आधार कार्ड और फार्मर आईडी का अभाव किसानों के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।
आधार नंबर, जानकारी अधूरी
जिन बकाया कर्जदार किसान सदस्यों ने अब तक अपना आधार कार्ड, फार्मर आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी सहकारी संस्था या बैंक शाखा में जमा नहीं की है, वे तुरंत यह जानकारी दें।
- नानासाहेब चव्हाण, जिला उपनिबंधक, यवतमाल
बकाया कर्ज की वर्तमान स्थिति
- कुल बकाया किसान : 1,32,119
- बकाया मूलधन : 775 करोड़ रुपये
- बकाया ब्याज : 640 करोड़ रुपये
Yavatmal farmer loan waiver data collection deadline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
May 18, 2026 | 03:59 PMNEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












