यवतमाल की सभी 16 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, 8.77 लाख हेक्टेयर फसल नुकसान के पंचनामे पूरे

Crop Damage Survey: यवतमाल जिले की सभी 16 तहसीलों के 2,142 गांव सूखे से प्रभावित हैं। प्रशासन ने 8,77,072 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल नुकसान के पंचनामे पूरे कर रिपोर्ट वरिष्ठ स्तर पर भेज दी है।
yavatmal drought crop damage farmer relief
यवतमाल सूखाग्रस्त तहसीलें (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राज्य सरकार ने यवतमाल जिले की सभी 16 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है।

  • जिले के कुल 2,142 गांव सूखे की स्थिति से प्रभावित हुए हैं।

  • प्रशासन ने 8,77,072 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल नुकसान के पंचनामे पूरे कर रिपोर्ट वरिष्ठ स्तर पर भेज दी है।

Yavatmal Drought: यवतमाल जिले में इस वर्ष बारिश की अनियमितता और लंबे समय तक बारिश में खंड पड़ने के कारण खरीफ फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने जिले के सभी 16 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। प्रशासन की ओर से फसल नुकसान का पंचनामा किया गया है। अब तक जिले में 8 लाख 77 हजार 72 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों के पंचनामे पूरे किए जा चुके हैं।

ऐसे में प्रभावित 2,142 गांव सूखे से प्रभावित जिले के यवतमाल, कलंब, घाटंजी, रालेगांव, दारव्हा, नेर, आर्णी, बाभुलगांव, पुसद, दिग्रस, उमरखेड, महागांव, पांढरकवडा, वणी, मारेगांव और झरी तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इन 16 तहसीलों के कुल 2,142 गांव सूखे की स्थिति से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन के अनुसार, जिले के 8,77,072 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों के नुकसान के पंचनामे पूरे कर उनकी रिपोर्ट वरिष्ठ स्तर पर भेज दी गई है। अब किसानों की निगाहें सहायता राशि के प्रस्ताव और उसके वितरण पर टिकी हैं।

yavatmal drought crop damage farmer relief
यवतमाल में और बढ़ा लिंगानुपात का अंतर, GMC-स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले अनुमानित आबादी 32 लाख के करीब पहुंची

GPS प्रणाली से होगा सर्वेक्षण

सूखाग्रस्त क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन ने जीपीएस प्रणाली के माध्यम से सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए है। इसके तहत कुल गांवों में से 10 प्रतिशत गांवों का चयन कर सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण की रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार को भेजी जाएगी। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, पंचनामे की प्रक्रिया में दूसरे ट्रिगर के लागू होने के बाद पटवारी, ग्रामसेवक और कृषि विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करना होगा। जीपीएस प्रणाली के जरिए संबंधित खेतों की लोकेशन दर्ज कर नुकसान का सर्वेक्षण किया जाएगा।

नुकसान की रिपोर्ट भेजी

जिला कृषि अधीक्षक मनोजकुमार ढगे ने कहा कि जिले में 8 लाख 77 हजार 72 हेक्टेयर क्षेत्र के पंचनामे पूरे हो चुके हैं। इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ स्तर पर भेज दी गई है।

yavatmal drought crop damage farmer relief
नागपुर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला, फर्जी पुलिस और CBI अधिकारी बनकर ऐंठे 8 लाख रुपए

किसानों को जल्द मिले सरकारी राहत

सावरगांव के किसान प्रितेश कांबले ने कहा कि फसल से आमदनी नहीं होने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार से सूखा सहायता जल्द मिलने पर किसानों को कुछ राहत मिल सकती है। अब किसानों को उम्मीद है ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिल सके।

किसानों के सामने परिवार चलाने की चिंता

सूखे और फसल नुकसान के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। सोयाबीन और कपास जैसी प्रमुख फसलों से अपेक्षित आय नहीं होने के कारण अब किसानों के सामने घरेलू खर्च, पारिवारिक जिम्मेदारियों और बच्चों की शिक्षा का खर्च जुटाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com