यवतमाल LCB की बड़ी कार्रवाई, 12 अपराधों का खुलासा, 5 लाख से अधिक का चोरी का माल जब्त
Yavatmal LCB Action: यवतमाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई। उमरखेड़ में बाइक और मोटर पंप चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार। 12 वारदातों का खुलासा और 5.41 लाख का माल जब्त।
- Written By: प्रिया जैस
यवतमाल पुलिस की कामयाबी (सौजन्य-नवभारत)
Umarkhed Police News: यवतमाल क्राइम ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारी 2 फरवरी को सुबह 4 बजे उमरखेड क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर, खेत में लगे पानी के मोटर पंप चोरी के संदर्भ में पांच संदिग्धों की तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साजिद खान वाजिद खान (जामा मस्जिद वार्ड, उमरखेड), शेख उमेर शेख मुजीब (डा. जाकिर हुसैन वार्ड, उमरखेड), मोहम्मद रेहान मोहम्मद रफीक (ताजपुरा, उमरखेड), श्रीकांत उर्फ शेरा बालाजी सूर्यवंशी (माल सावरगांव, हदगांव, नांदेड) व एक नाबालिग शामिल है। सभी आरोपी चोरी किए गए मोटर पंपों के साथ अंबोना डैम के रेस्ट हाउस के पास मिले।
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ये आरोपी हदगांव जिले, नांदेड़ के एक फरार आरोपी के साथ मिलकर चोरी की गई मोटर पंपों को भंगार विक्रेता शेख कादीर को बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपीयों से कुल 13 चोरी की हुई मोटरसाइकिल बरामद की, जिनका संबंध यवतमाल और नांदेड जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से था।
सम्बंधित ख़बरें
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
यवतमाल में सोलर केबल चोरी का पर्दाफाश, तांबा निकाल कबाड़ में बेचते थे, स्कॉर्पियो समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Yavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
मोटर पंप सहित 5 लाख की सामग्री बरामद
कार्रवाई में पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल काला रंग, 7.5 HP और 3 HP के मोटर पंप, पुराने केबल और मोटर पंप के पुर्जे, 14 पाइप और 8 स्प्रिंकलर, सौर ऊर्जा मोटर पंप, शक्ति इंडिया कंपनी का मोटर पंप, 5 HP मोटर पंप, स्टार्टर, केबल आदि कुल 5 लाख 41 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 12 अलग-अलग अपराधों का खुलासा किया है। सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए उमरखेड़ पुलिस स्टेशन में सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें – CM फडणवीस पर तंज पड़ा भारी, 39K फॉलोअर्स वाला ‘X’ अकाउंट अब होगा डिलीट? महाराष्ट्र पुलिस ने भेजा नोटिस
यह कार्रवाई यवतमाल पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंत गायकवाड, एलसीबी पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे, उमरखेड पुलिस निरीक्षक शंकर पांचाल, एपीआई धीरज बांडे, पीएसआई शरद लोहकरे सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने की। इस तरह यवतमाल पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोटर पंप चोरी के संगठित गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है।
