राष्ट्रीय महामार्ग निर्माण कंपनी का कामकाज रामभरोसे; घारापुर, हिमायतनगर रास्ता किचड से भरा
- Written By: नवभारत डेस्क
- फुलसावंगी पुल फिर ढहने के कगार पर
- ब्राम्हणगांव में खोदे नाले से नागरिकों में रोष
उमरखेड. तहसील के राष्ट्रीय महामार्ग नंबर 752 (आय) पर स्थित कोपरगाव -औरंगाबाद – माहुर इस उमरखेड और महागांव तहसील से गुजरनेवाले महामार्ग का कार्य कछूआ गती से जारी है, तो दुसरी ओर विभीन्न समस्याओं और निर्माणकार्य कंपनी के लचर कामकाज से आम नागरिकों, वाहनचालकों और यात्रीयों को बेवजह तकलीफें सहनी पड रही है.
महामार्ग पर फुलसावंगी के निकट निर्माणाधिन पुलिया का काम धीमी गती से शुरु होने से कंपनी ने वैकल्पीक तौर पर कच्चा पुल बनाया हे, जो अतिवृष्टी को 2 बार बह चुका है,नाले की प्रवाह क्षमता को ध्यान लिए बिना कंपनी ने चालचलाऊ तौर पर कच्चे पुल की उपाययोजना करने से जोरदार बारिश और बाढ से यह पुल बह रहा है, फिर से बना कच्चा पुल अब ढहने की कगार पर है. इसके चलते यहां पर दुर्घटनाओं की आशंका जतायी जा रही है.
इसी रुद्रानी ईन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने ब्राम्हणगाव में गांव के बीच से गुजरनेवाले मार्ग पर 3 माह पहले 4 से 5 फिट गहरे नाले किी खुदाई की, जिसका कार्य पुरा न होने से गांव के नागरिकों को तकलीफें सहनी पड रही है. इसके अलावा इसी कंपनी ने घारापुर से हिमायतनगर रास्ता खोदकर उसपर मिटटी डाल दी, जिससे कंपनी की गैरजिम्मेदारी से बारिश में यह रास्ता बंद होने की जानकारी इस मार्ग से गुजरनेवाले यात्रीयों और नागरिकों ने दी.जिससे यवतमाल जिलाधिकारी द्वारा निर्माणकार्य कंपनी के लचर काम पर नकेल कसने की मांग की जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
शंखनाद के बीच खुले श्रीजगन्नाथ के पट; नवयौवन रूप के हुए दिव्य दर्शन, ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ से गूंजा मंदिर परिसर
Chanakya Thoughts: जीवन में सफलता और सम्मान दिला सकती हैं चाणक्य नीति की ये 8 अनमोल बातें
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
[blockquote content=”रुद्राणी ईन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के तहत कामकाज का व्यवस्थापन संभालनेवाली कंपनी और प्रशासन का कोई अंकुश न होने से कंपनी के कामों में जहां तहां बाधाएं दिख रही है, एैसे में नागरिकों की असुविधाएं दूर करने के लिए जिला प्रशासन बेलगाम कंपनी पर नकेल कसें.” pic=”” name=”नयन पुदलवाड (पुर्व पंस.सदस्य उमरखेड)”]
