Yavatmal Accident: कावड़यात्रा में घुसा तेज रफ्तार पिकअप वाहन, एक की मौत-14 लोग घायल

Umarkhed Bypass Accident: यवतमाल के उमरखेड़ बायपास पर कांवड़ यात्रा के दौरान तेज रफ्तार क्रूझर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 34 वर्षीय श्रद्धालु की मौत और 14 श्रद्धालु घायल हुए।
umarkhed bypass kanwar yatra road accident
उमरखेड़ बायपास हादसा(सोर्सः सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Umarkhed Kanwar Yatra: नागपुर-तुलजापुर राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित उमरखेड़ बायपास के ढाणकी रोड स्थित उड़ान पुल के नीचे रात के समय अंधेरा छाया रहता है। रविवार रात श्रीक्षेत्र उनकेश्वर से उमरखेड़ आ रही जय श्री महाकाल कांवड़ मंडल की यात्रा में एक तेज रफ्तार क्रूझर वाहन घुस गया। इस भीषण हादसे में 34 वर्षीय श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार रात करीब 9.30 बजे उमरखेड़ बायपास स्थित ढाणकी उड्डाणपुल पर हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम विशाल दीपक पवार (34), निवासी उमरखेड़ है।

घायलों में अविनाश मासालकर (33), विकी ससाने (27), मयूर इंगोले (12), संदीप जाधव (38), ओम राजेश चवरे (24), रोहिणी पडेवार (20, निवासी लोहा, जिला नांदेड), बाबू मानखुलकर (28), शिवम गजानन भगाडे (15), शुभम गजानन भगाडे (20), तुषार राजू (20), यशवंत भालेराव (18), रवी जाधव (30), आकाश ढोरे (17) तथा अन्य श्रद्धालुओं का समावेश है। मिली जानकारी के अनुसार, एमएच 26 एके 7367 क्रमांक की क्रूझर माहूर से नांदेड-लोहा की ओर जा रही थी।

अंधेरे में काल बना उमरखेड़ बायपास

नागपुर-तुलजापुर राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित उमरखेड़ बायपास उड्डाणपुल पर वाहन ने कांवड़ यात्रा के साथ चल रहे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई श्रद्धालु सड़क पर जा गिरे। जय श्री महाकाल कांवड़ मंडल, नाग चौक उमरखेड़ की यात्रा में महिला, पुरुष और युवाओं सहित करीब 20 से 25 श्रद्धालु शामिल थे। उनकेश्वर देवस्थान से उमरखेड़ लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस दल और एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को उमरखेड़ के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नांदेड के शासकीय अस्पताल में घायलों का इलाज

गंभीर रूप से घायल कुछ श्रद्धालुओं को आगे के उपचार के लिए नांदेड के शासकीय अस्पताल भेजा गया है। तिलक वार्ड निवासी अनुराग गजानन कदम (18) की शिकायत पर उमरखेड़ पुलिस ने क्रूझर चालक पीर मोहम्मद चांद शेख (43) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। शासकीय अस्पताल में नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई। पूर्व विधायक उत्तमराव इंगले, शहर भाजपा अध्यक्ष अतुल खंदारे, पवन मेंढे, शिवसेना जिला उपप्रमुख संदीप ठाकरे तथा शहर प्रमुख राजेश कवाने सहित कई लोगों ने घायलों की सहायता की।

umarkhed bypass kanwar yatra road accident
नागपुर में 11 साल के बच्चे के किडनैपिंग की कोशिश से मचा हड़कंप! 24 बच्चे अब भी लापता, 75% लड़कियां गायब

कई दिनों से बंद पड़े रास्ते के पथदीप

इस हादसे के बाद नागरिकों ने उमरखेड़ बायपास पर बंद पड़े पथदीपों को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। नागरिकों का आरोप है कि बायपास के कई पथदीप पिछले कई दिनों से बंद हैं, जिसके कारण रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहती। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों ने संबंधित प्रशासन से बंद पथदीपों को तत्काल शुरू करने की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com