Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निर्मल से हैद्राबाद मार्ग पर दर्दनाक हादसा; यवतमाल की डॉ. सुरेखा बरलोटा की मृत्यु, तीन लोग घायल

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Nov 01, 2022 | 11:40 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

यवतमाल: यवतमाल शहर के प्रसिद्ध मानसिक बीमारी विशेषज्ञ डॉ. पीयुष बरलोटा का वाहन निर्मल से हैद्राबाद मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में डॉ. पीयुष बरलोटा की पत्नी महिला व प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. सुरेखा बरलोटा की मृत्यु हो गई. जबकि अन्य तीन लोग गंभीर घायल होने की प्राथमिक जानकारी मिली है. दो वाहनों से डॉक्टर व उनका मित्र परिवार यवतमाल की दिशा में लौट रहा था, उस समय यह हादसा हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. बरलोटा व उनके दोस्त का परिवार यवतमाल लौट रहा था. तभी निर्मल से हैद्राबाद मार्ग पर टोल नाके नजदीक निर्मल से 12 किमी दूरी पर उनके वाहन का टायर अचानक फूट गया. जिससे यह हादसा हुआ. एमएच 29 बीपी 4200 नंबर का वाहन हादसे का शिकार हो गई. हादसे के बाद लोगों ने दौड लगाते हुए घायलों को बाहर निकाला. घायलों को निर्मल के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया.

अस्पताल में पुजा पीयुष बरलोटा (16) के अलावा 18 वर्षीय अतिथि और 40 वर्षीय मीनल का उपचार चल रहा है. वहीं अन्य लोगों को मामूली चोट आने की जानकारी है. हादसे की खबर यवतमाल शहर में पहुंचते ही मेडिकल क्षेत्र के डॉ. बरलोटा के दोस्त निर्मल की दिशा में रवाना हुए. हैद्राबाद के डॉक्टरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे. निर्मल के सरकारी अस्पताल में मृतक डॉ. सुरेखा पीयुष बरलोटा के शव का पोस्टमार्टम किया गया. पता चला है कि देर रात तक डॉ. सुरेखा बरलोटा का शव यवतमाल लाए जाने की संभावना है.

सम्बंधित ख़बरें

महानगरपालिका में नॉमिनेशन की जंग: 80 में से 28 आउट! क्लीन बोल्ड हुए कई दिग्गज, अब 52 में मचेगा दंगल

राम मंदिर और संसद भवन दहलाने की थी साजिश, दिल्ली पुलिस ने 4 कट्टरपंथियों को दबोचा

Waste Management Crisis: सभापति का आदेश ‘हवा-हवाई’? 24 घंटे की डेडलाइन और 5 दिन की खामोशी

Maharashtra MLC Election 2026 का ऐलान, महायुति-मविआ में उम्मीदवारों को लेकर तेज हलचल

1-YTPH-11

1-YTPH-12

—————————

 

 

 

Tragic accident on nirmal to hyderabad road death of dr surekha barlota of yavatmal three people injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2022 | 11:40 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.