पोदार इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों द्वारा नेतृत्व और अनुशासन का संचार, नए छात्र मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह

Student Cabinet Oath Ceremony: यवतमाल के पोदार इंटरनेशनल स्कूल में छात्र मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासन, नेतृत्व, सेवाभाव और सामाजिक जिम्मेदारी की शपथ ली।
Student Cabinet Oath Ceremony In Yavatmal School
यवतमाल स्कूल में स्टूडेंट कैबिनेट शपथ समारोह(सोर्स: फोटो नवभारत)
Updated on

Student Cabinet Oath Ceremony In Yavatmal School: पोदार इंटरनेशनल स्कूल, यवतमाल में विद्यार्थी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के पश्चात नवनिर्वाचित विद्यार्थी मंत्रिमंडल के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

विद्यार्थियों ने विद्यालय के अनुशासन, स्वच्छता, नेतृत्व, सेवाभाव और जिम्मेदारी के सिद्धांतों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य प्रफुल्ल चपाटे ने की।

इस अवसर पर उपप्राचार्य पूजा राऊत, शिक्षकगण, पोदार नेटवर्क अमरावती विभाग के जनरल मैनेजर अमन टेमुर्डे और प्रमुख अतिथि शहर पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक शिवदर्शन बेरादार उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिम्मेदारी निभाने की शपथ

समारोह में हेड बॉय मिहीर मोर, हेड गर्ल देवल दुधे, स्टूडेंट काउंसिल सेक्रेटरी बॉय मोहनीश नेवे, स्टूडेंट काउंसिल सेक्रेटरी गर्ल आरुषी हिंगासपुरे, हार्मोनी एंबेसडर बॉय कपिल भगत, हार्मोनी एंबेसडर गर्ल आभा ठाकुर, असिस्टेंट हेड बॉय वेद सोनी और असिस्टेंट हेड गर्ल अवनी राठौड़ सहित विभिन्न पदों पर चयनित विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की।

प्रमुख अतिथि पुलिस उपनिरीक्षक शिवदर्शन बेरादार ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने और भविष्य में समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी कनिष्क जैन और ऋग्वेदा रोकड़े ने किया, जबकि मृण्मयी दुरतकर ने आभार व्यक्त किया।

Student Cabinet Oath Ceremony In Yavatmal School
कांवड़ उत्सव में नशामुक्ति का संकल्प, अकोला में पुलिस और मंडलों की समन्वय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

सामाजिक जिम्मेदारी को मिलेगा बढ़ावा

विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उत्स्फूर्त भागीदारी से समारोह का वातावरण जोश और उत्साह से भर गया। शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम मैनेजमेंट, सहयोग की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य छात्र मंत्रिमंडल के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्णय लेने, टीम के साथ काम करने और अपने दायित्वों को समझने का व्यावहारिक अनुभव देना है। पोदार नेटवर्क अमरावती विभाग के जनरल मैनेजर अमन टेमुर्डे ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय का अभिनंदन किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित विद्यार्थी मंत्रिमंडल विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com